add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ टी20: न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का रन बनाना तय, रिकॉर्ड देखकर सैंटनर की बढ़ेगी टेंशन

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज बहुत अहम होने वाली है. सूर्यकुमार यादव का बतौर बल्लेबाज हालिया रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 21, 2026 12:57 PM IST

नागपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा. वनडे सीरीज जीतने के बाद जहां न्यूजीलैंड बढ़े आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम अजेय रही है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. भारतीय कप्तान पिछली 25 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का टी20 इंटरनेशल रिकॉर्ड कैसा है

मैचजीतेहारेटाई/बेनतीजा
382862/2

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 22 टी20 मैच खेले जिसमें बिना किसी अर्धशतक के महज 14 की औसत से रन बनाए. उनकी लगातार और लंबी असफलता ने टीम की चिंता बढ़ाई है. टीम का टॉप ऑर्डर कमजोर हो रहा है और अन्य बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है.

सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

SKY का रिकॉर्डमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
SKY का T20I करियर9993278835.29163.234/21
T20 WC 2024 के बाद SKY का T20I रिकॉर्ड312844817.92143.130/2
2025 से SKY का T20I रिकॉर्ड211921813.62123.160/0
न्यूजीलैंड के खिलाफ SKY का T20I रिकॉर्ड8829447.33153.511/1

सूर्यकुमार यादव ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वह फॉर्म से नहीं बल्कि रनों से दूर हैं. विश्व कप से पहले खेली जा रही न्यूजीलैंड सीरीज उनके लिए फॉर्म में वापसी करने का एक बेहतरीन अवसर है. सूर्या अगर अगले 5 टी20 मैचों में रन बनाते हैं, तो इस सीरीज में भारत की जीत की संभावना बढ़ेगी साथ ही विश्व कप कैंपेन को भी मजबूती मिलेगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 2021 से 2023 के बीच इस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने 8 टी20 मैचों में 47.33 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रहा है.

Suryakumar Yadav Form is an issue
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड (AI Image)

भारतीय कप्तान के टी20 करियर पर नजर डालें तो 99 टी20 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,788 रन बनाए हैं. वह टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन के आंकड़े से 212 रन दूर हैं. अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो इस फॉर्मेट में 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ही टी20 इंटरनेशनल में 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इन दोनों ने 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20I शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
1भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I21 जनवरी, 20267:00 PMनागपुर
2भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I23 जनवरी, 20267:00 PMरायपुर
3भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I25 जनवरी, 20267:00 PMगुवाहाटी
4भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I28 जनवरी, 20267:00 PMविशाखापत्तनम
5भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I31 जनवरी, 20267:00 PMतिरुवनंतपुरम

भारत के लिए भी सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है. सूर्या तेजी से रन बनाने और लंबी पारियां खेल सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम चार सेंचुरी हैं. और जिस अंदाज में और जिस तरीके से सूर्या बल्लेबाजी करते हैं, वे किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा बढ़ाने का काम करते हैं.

न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 सूर्यकुमार यादव के करियर के लिहाज से बेहद अहम हैं. बेहतर प्रदर्शन उनका भविष्य सुरक्षित रखेगा, वहीं असफलता जारी रही तो विश्व कप के बाद सूर्या की परेशानी बढ़ सकती है.