add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव लगाएंगे अनोखा 'शतक', विराट और रोहित की लिस्ट में होंगे शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशल सीरीज का पहला मैच आज नागपुर में खेला जाएगा. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 21, 2026 10:55 AM IST

नागपुर: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में स्पेशल ‘शतक’ लगाएंगे. ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी बनेंगे.

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 99 टी20 मैच खेले हैं. नागपुर में खेला जाने वाला मुकाबला उनके करियर का 100वां टी20 होगा. नागपुर में वह टी20 मैचों का शतक लगाएंगे और ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बनेंगे. सूर्या की कोशिश इस मैच को यादगार बनाने की होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रैंकिंगखिलाड़ीमैच
1रोहित शर्मा159
2विराट कोहली125
3हार्दिक पंड्या124
4सूर्यकुमार यादव99
5महेंद्र सिंह धोनी98

सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए 100 या उससे अधिक टी20 खेलने की उपलब्धि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के नाम है. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 159 टी20 खेले हैं. दूसरे स्थान पर 125 मैचों के साथ विराट कोहली हैं. हार्दिक पांड्या 124 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. हार्दिक नागपुर में कोहली की बराबरी कर लेंगे. पांचवें स्थान पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने 98 टी20 खेले थे. रोहित और विराट टी20 से संन्यास ले चुके हैं. हार्दिक के पास रोहित को सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पछाड़ने का मौका है.

India vs New Zealand T20I सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
1भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला T20I21 जनवरी, 20267:00 PMनागपुर
2भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा T20I23 जनवरी, 20267:00 PMरायपुर
3भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा T20I25 जनवरी, 20267:00 PMगुवाहाटी
4भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा T20I28 जनवरी, 20267:00 PMविशाखापत्तनम
5भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां T20I31 जनवरी, 20267:00 PMतिरुवनंतपुरम

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे अधिक रन बनाने से सिर्फ 212 रन दूर हैं. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं. इसके साथ ही सूर्या टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे.

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकिंगखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
1रोहित शर्मा159151423132.05140.895/32
2विराट कोहली125117418848.69137.041/38
3सूर्यकुमार यादव9993278835.29163.234/21
4केएल राहुल7268226537.75139.122/22
5हार्दिक पंड्या12497200228.60143.510/7

भारतीय कप्तान के पास अपने 100वें टी20 मैच को यादगार बनाने का अवसर है. सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 बतौर बल्लेबाज किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं था. पिछले साल की 22 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. साल के इस पहले और अपने 100वें मैच में एक बड़ी पारी खेल सूर्यकुमार यादव अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं, जो भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

कैसे सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है चिंता का सबब

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
सूर्यकुमार यादव का T20I करियर9993278835.29163.234/21
2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्यकुमार यादव का T20I करियर312844817.92143.130/2
2025 से सूर्यकुमार यादव का T20I करियर211921813.62123.160/0

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 2021 से 2023 के बीच इस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने 8 टी20 मैचों में 47.33 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रहा है.

भारतीय कप्तान के टी20 करियर पर नजर डालें तो 99 टी20 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,788 रन बनाए हैं.

Suryakumar Yadav Form is an issue
सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड (AI Image)

भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो सूर्या ने मैच से पहले साफ कर दिया था कि बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे. किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में 101 रन की पारी खेली थी. किशन की पारी के दम पर हरियाणा को हराकर झारखंड ने यह घरेलू टी20 टूर्नामेंट जीता था. वह टूर्नामेंट के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 57.44 के औसत से 517 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक-रेट 197 का था. त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 50 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी.