COA ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल से अस्थाई निलंबन हटाया

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल लगाया निलंबन अस्थाई तौर पर हटा लिया गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 05:43 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 05:43 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 05:43 PM IST

KL Rahul and Hardik Pandya @Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के उपर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की पाबंदी अस्थाई तौर पर हटा दी गई है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल लगाया गया निलंबन हटा लिया गया।

गौरतलब है करण के टीवी शो में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को वापस भारत भेज दिया गया था। दोनों को जांच पूरी होने तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगाई गई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

पढ़ें:- हार्दिक, राहुल को दोबारा मौका दिया जाना चाहिए : गांगुली

सीओए ने नये न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा से परामर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाने का फैसला किया। जांच के लिये उच्चतम न्यायालय को लोकपाल नियुक्त करना है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है।

बीसीसीआई द्वारा जारी सीओए के बयान में कहा गया है, ‘‘उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। उपरोक्त को देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।’’

Hardik Pandya @ians

पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लौटने के बाद घर से बाहर नहीं निकले हार्दिक

पांड्या के अब न्यूजीलैंड दौरे में टीम से जुड़ने की संभावना है जबकि राहुल घरेलू क्रिकेट या भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ खेल सकते हैं। सीओए ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित करने का फैसला ‘‘बीसीसीआई के संविधान के नियम 46 के तहत लिया गया जो कि खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है। ’’

खिलाड़ियों पर से निलंबन हटाने के लिये बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी के खन्ना ने पहले की थी। उनका मानना था कि जांच लंबित रहने तक निलंबन हटाया जाना चाहिए। पांड्या और राहुल ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने की बात की थी जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई थी।

Hardik Pandya and KL Rahul were suspended by the BCCI.

गुरुवार को बीसीसीआई की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि दोनों ही खिलाड़ियों के उपर से लगाया गया प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों को खेलने की  इजाजत है।

Editor's Pick