• Home
  • News
  • Suved Parkar is only the 2nd Mumbai batter to hit a double hundred on Ranji debut

Ranji Trophy: डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ इस बल्लेबाज ने मचाई सनसनी, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

सुवद पारकर से पहले मुंबई की ओर से अमोल मजूमदार ने 28 साल पहले यानी 1993-94 रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था।

Edited By : Vanson Soral |Jun 07, 2022, 06:45 PM IST

Published On Jun 07, 2022, 06:45 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2022, 06:45 PM IST

Twitter

रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे चरण में मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे दूसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में तीसरे दिन सुवद पारकर ने इतिहास रच दिया। सुवेद पारकर (Suved Parkar) ने अपने डेब्यू मैच में ही दोहरा शतक जड़ते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पारकर ने 447 गेंदों पर 21 चौके और 4 छक्कों की मदद से 252 रनों की शानदार पारी खेली।

इस पारी की बदौलत सुवद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले 12वें भारतीय और मुंबई के दूसरे बल्लेबाज बन गए। सुवद से पहले मुंबई की ओर से अमोल मजूमदार ने 28 साल पहले यानी 1993-94 रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा था। दिलचस्प बात ये है कि अमोल अभी मुंबई टीम के कोच हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यही नहीं, सुवेद पारकर रणजी के नॉकआउट मैच में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले अमोल मजूमदार ही ये कारनामा कर पाए थे।

फर्स्ट क्लास डेब्यू में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय

  • गुडप्पा विश्वनाथ, 1967-68
  • अमोल मजूमदार, 1993-94
  • अंशुमन पांडे, 1995-96
  • एम जुनेजा, 2011
  • जीवनजोत, 2012-13
  • ए रोहेरा, 2017
  • ए गुप्ता, 2017
  • मयंक राघव, 2018-19
  • अर्सलान खान, 2019-20
  • पवन शाह, 2021-22
  • साकिबुल गनी, 2021-22
  • सुवेद पारकर, 2021-22

रणजी के इस दूसरे क्वॉर्टर फाइनल मैच में सुवेद के अलावा सरफराज ने 205 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से उत्तराखंड के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही सरफराज ने डॉन ब्रैडमैन के क्लब में अपनी जगह बना ली।

दरअसल, सरफराज ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने ये कारनामा 22वें मैच की 32वीं पारी में किया। इस तरह सरफराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 80 से ज्यादा औसत के साथ कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले डॉन ब्रेडमैन के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। हालांकि आउट होने के बाद सरफराज का औसत 80 से गिरकर 77.74 का रह गया लेकिन उससे पहले ही उन्होंने इतिहास रच दिया।

 

Editor's Pick