इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में महफिल लूटने वाले सुयश शर्मा के कायल हुए KKR कप्तान

राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘‘सुयश दिल्ली का है लेकिन मैं उसे कभी मिला नहीं था.

Edited By : Press Trust of India |Apr 07, 2023, 12:22 AM IST

Published On Apr 07, 2023, 12:22 AM IST

Last UpdatedApr 07, 2023, 12:22 AM IST

IPLT20.COM

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नीतिश राणा ने गुरूवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर जीत दर्ज करने के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर (68 रन) की बल्लेबाजी की तारीफ की.

राणा ने मैच के बाद कहा, ‘‘पिछले मैच में काफी सकारात्मक चीजें थीं. हमारे सात विकेट गिर चुके थे लेकिन फिर भी हम लड़े. आज हमने शानदार खेल दिखाया. गुरबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की और शार्दुल की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है। रिंकू सिंह ने भी ठाकुर का पूरा साथ दिया.’’ गुरबाज (57 रन) और शार्दुल ठाकुर (68 रन) के अर्धशतकों के बाद स्पिनरों (नौ विकेट) की टीम 81 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान ने आगे कहा, “उमेश और साउथी ने गेंद से अच्छी शुरुआत की. फिर, हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की. नियमित रूप से विकेट लेना हमारे लिए शानदार रहा.”

राणा ने दिल्ली के लेग स्पिनर सुयश शर्मा के बारे में कहा, ‘‘सुयश दिल्ली का है लेकिन मैं उसे कभी मिला नहीं था, वह बहुत फ़नी कैरेक्टर है और बहुत बोलता है. आज तो उसने कमाल कर दिया.’’

Editor's Pick