• Home
  • News
  • Suzie Bates overtook Charlotte Edwards as all-time leading run-scorer in women’s T20I

महिला टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनी सूजी बेट्स

न्यूजीलैंड टीम की कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक बनाया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 21, 2018, 09:39 AM IST

Published On Jun 21, 2018, 09:39 AM IST

Last UpdatedJun 21, 2018, 09:39 AM IST

Suzie Bates © Getty Images

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच के साथ महिला टी20 सीरीज की धमाकेदार शुरूआत हुई। टॉन्टन में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने शानदार रिकॉर्ड बनाया। पहले टी20 मैच में 124 रनों की पारी खेलकर बेट्स ना केवल न्यूजीलैंड के लिए पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाली खिलाड़ी बनी बल्कि महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-clears-yo-yo-endurance-test-721351″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कीवी कप्तान बेट्स ने 187.88 के स्ट्राइक रेट से केवल 66 गेंदो पर 124 रन बना डाले। इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपने 2,639 रन पूरे किए और इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी शार्लोट एडवर्ड्स (2,605) को पीछे छोड़ टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई।

खिलाड़ी देश मैच रन
सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 97 2639
शार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 95 2605
स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 84 2582
मैग लेनिंग ऑस्ट्रेलिया 74 2105
सारा टेलर इंग्लैंड 85 2091

न्यूजीलैंड ने बनाई महिला टी20 की सबसे बड़ी साझेदारी

बेट्स की शतकीय पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। बेट्स के अलावा सोफी डिवाइन ने भी 73 रनों की पारी खेली। बेट्स और सोफी ने पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े जो महिला टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए बनी सबसे बड़ी साझेदारी है।

जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 58 रन कप्तान डेन वैन निएकर ने बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से हेली जेनसन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 66 रनों से ये मैच जीत लिया।

Editor's Pick