VIDEO: स्विच ऑन कर लीजिए, अब हमें... विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों में भरा जोश
VIDEO: स्विच ऑन कर लीजिए, अब हमें... विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों में भरा जोश
हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, अब पिछला सत्र बीत गया है और नई चुनौती सामने है, यह काफी रोमांचक है और हम आईपीएल जीतने आये हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 21, 2026 5:02 PM IST
Virat Kohli
पिछले सीजन की विजेता आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियों में जुटी है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है. इस मुकाबले से पहले विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों में शनिवार को जोश भरा. विराट कोहली ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अपने साथी खिलाड़ियों से ‘स्विच ऑन’ करने का आग्रह किया और कहा कि आईपीएल खिताब बरकरार रखने की तैयारी में अब उन्हें अभ्यास सत्र का एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना है .
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले अभ्यास सत्र के दौरान कोहली ने कहा कि उसी जज्बे को बरकरार रखना है जिसके दम पर उन्होंने पिछले साल खिताब जीता था. कोहली ने कहा, हमने पिछले दो तीन सत्र में काफी मेहनत की है जिसके दम पर पिछले साल यह उपलब्धि हासिल कर सके, अब रास्ता और कठिन होगा क्योंकि बाकी टीमें भी पूरी चुनौती देंगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
‘हमें आगे रहना है तो स्विच ऑन कर लीजिए’
कोहली ने कहा, हमें समय बर्बाद नहीं करना है, हमें आगे रहना है तो स्विच ऑन कर लीजिए, किसी भी सत्र का एक मिनट भी व्यर्थ नहीं करना है, हमें अगले ढाई महीने में अपना 120 प्रतिशत देना होगा.
𝑫𝒂𝒚 1️⃣. 𝑾𝒐𝒓𝒌 𝒎𝒐𝒅𝒆 🔛. ❤️🔥
Head Coach Andy Flower’s welcome to the new members of the squad, and Virat’s pep talk in the first practice session of #IPL2026 at ನಮ್ಮ Chinnaswamy. 👊
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 20, 2026
आरसीबी ने टीम में वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जोर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल और सात्विक देसवाल को शामिल किया है.
नीलामी काफी रोचक थी और हमारी टीम बेहतर हुई है: एंडी फ्लावर
मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा, नीलामी काफी रोचक थी और हमारी टीम बेहतर हुई है, हमने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को लिया है, विराट और रजत की अगुवाई में स्थापित खिलाड़ियों के साथ उन्हें आरसीबी का हिस्सा बनाना रोमांचक होगा. उन्होंने यह भी कहा, इस साल बात अलग होगी क्योंकि अब हम खिताब जीत चुके हैं, आरसीबी के सभी प्रशंसकों के लिये यह गर्व की बात है, लेकिन अब पिछला सत्र बीत गया है और नई चुनौती सामने है, यह काफी रोमांचक है और हम आईपीएल जीतने आये हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, सभी एक दूसरे से मिलकर बहुत खुश हैं, सभी कोचों से फिर मिलकर और अभ्यास करके बहुत अच्छा लग रहा है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.