×

बैजबॉल के लिए अहम होगा सिडनी टेस्ट- पूर्व कप्तान ने ब्रेंडन मैकलम और बेन स्टोक्स को दी 'चेतावनी'

इंग्लैंड की टीम एक और एशेज सीरीज हार चुकी है. और हार भी ऐसी जिसके बार में सीरीज शुरू होने से पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा. और वॉन का मानना है कि मेलबर्न में जीत से इंग्लैंड की टीम का हौसला तो बढ़ा होगा लेकिन वह इस जीत को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिखते. वॉन की नजर में यह एक लॉटरी जैसा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 1, 2026 12:24 PM IST

Michael Vaughan on Bazball Future: ‘यह 2010 के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे कमजोर टीमों में है’- इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज 2025-26 के शुरू होने से पहले यह बयान दिया था. उनका मानना था कि इंग्लैंड आसानी से एशेज जीत लेगा. लेकिन इंग्लैंड सीरीज के पहले तीन मैच हार गया. और बुरी तरह हार गया. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-0 से अजेय बढ़त बना चुका था. हालांकि मेलबर्न में इंग्लैंड ने दो दिन में टेस्ट जीत लिया. लेकिन तब तक सीरीज तय हो चुकी थी. इस सीरीज में इंग्लैंड के खेलने के अंदाज की खूब आलोचना हुई. उसका ‘बैजबॉल’ सवालों के घेरे में रहा. और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इस तरीके को अकसर निशाने पर लिया. वॉन ने कहा कि भले ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट जीतने से इंग्लैंड का मनोबल बढ़ा होगा लेकिन अब टीम का जोर सिडनी में एशेज में बड़ी हार को टालना होगा.

बैजबॉल के लिए अहम है सिडनी टेस्ट

इस पूर्व कप्तान ने जोर देकर कहा कि सीरीज को अच्छे मोड़ पर खत्म करना ब्रेंडन मैकलम और बेन स्टोक्स के दौर और सोच को बनाए रखने के लिए जरूरी है. इंग्लैंड को सीरीज के पहले तीन मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मेलबर्न में उसने मजबूत जवाब दिया. यह मैच गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर खेला गया. इसमें 2 दिन में 36 विकेट गिरे और सभी विकेट तेज गेंदबाजों को मिले.

वॉन ने कहा कि सिडनी टेस्ट बहुत महत्त्वपूर्ण है. मेलबर्न की जीत ने हौसला बढ़ाया होगा, लेकिन यह एक ‘लॉटरी’ की तरह रहा. न कि किसी असली परीक्षा जैसा. उनका मानना है कि टीम और प्रबंधन को अपनी तरक्की दिखाने के लिए अब एक अच्छा, कड़ा मुकाबला जीतने की जरूरत है.

निर्णायक हो सकता है सिडनी टेस्ट (Michael Vaughan on Bazball Future)

ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने वॉन ने हवाले से कहा, ‘मुझे लगता है कि सिडनी का मैच इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा होने वाला है. क्रिकेट में मैच जीतना बहुत अच्छा लगता है. लेकिन ईमानदारी से जवाब दूं तो मेलबर्न की जीत पूरी तरह से एक लॉटरी लगती है. यह टेस्ट मैच क्रिकेट का असली मुकाबला नहीं था. तो भविष्य और खास तौर पर मैनेजमेंट के लिए उन्हें यहां अगला मैच मजबूती से जीतने की जरूरत है… और यह दो दिन में समाप्त नहीं हो सकता.’

इंग्लैंड का प्रदर्शन Bazball से पहले और बाद में (एशेज 2025-26 शुरू होने से पहले का रिकॉर्ड)

बनाम भारत और ऑस्ट्रेलिया (जुलाई 2019 से मई 2022 तक)बनाम WTC की बाकी टीम (जुलाई 2019 से मई 2022 तक)बनाम भारत और ऑस्ट्रेलिया (जून 2022 से अभी तक)बनाम WTC की बाकी टीम (जून 2022 से अभी तक)
मैच18151621
जीते48616
हारे11385
ड्रॉ3420
जीत प्रतिशत22.2053.3037.5076.20

कैसा रहा है ब्रेंडन मैकलम का दौर

मेलबर्न में इंग्लैंड की जीत एक लिहाज से खास है. टीम ने 2011 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता. बतौर कोच ब्रेंडन मैकलम ने जिस आक्रामक अंदाज के खेल की शुरुआत की उसके नतीजे टीम के लिए अभी तक मिले-जुले रहे हैं. मैकलम के कार्यकाल में इंग्लैंड ने 44 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से 25 जीते और 17 मैच हारे हैं.

TRENDING NOW

कैसा रहा है एशेज 2025-26 में अभी तक का रिजल्ट

मैचमैदाननतीजा
पहला टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडपर्थऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
दूसरा टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडब्रिसबेनऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता
तीसरा टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडऐडिलेडऑस्ट्रेलिया 82 रन से जीता
चौथा टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडमेलबर्नइंग्लैंड चार विकेट से जीता

हार के बाद शुरू हो सकती है चर्चा

वॉन ने कहा कि सिडनी टेस्ट इंग्लैंड के लीडरशिप सेटअप के लिए निर्णायक हो सकता है. उन्होंने इशारा किया कि अगर इंग्लैंड यह मैच मजबूती के साथ खेलता है तो इससे स्टोक्स-मैकलम में विश्वास दृढ़ होगा. वहीं अगर टीम को बुरी तरह हार मिलती है तो इससे इंग्लिश खेमे में उनके लिए मुश्किल हो सकती है. और इस पर ईमानदार चर्चा शुरू हो सकती है.