• Home
  • News
  • Syed Kirmani blasted out at Ajit Agarkar for criticizing MS Dhoni

'एम एस धोनी के सामने अजीत अगरकर की हैसियत क्या है?'

अजीत अगरकर के धोनी पर बयान के बाद भड़के सैयद किरमानी

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 09, 2017, 05:39 PM IST

Published On Nov 09, 2017, 05:39 PM IST

Last UpdatedNov 09, 2017, 05:39 PM IST

एम एस धोनी © Getty Images
एम एस धोनी © Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एम एस धोनी की धीमी बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद से वो कई पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। अभी हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने धोनी की टी20 टीम में जगह पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। अजीत अगरकर के इस बयान का पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कड़े शब्दों में विरोध किया है। किरमानी ने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी जो कभी टीम के हिस्सा थे और अब रिटायर हो गए हैं वो धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम में नहीं चाहते। मुझे नहीं पता कि इसकी वजह क्या है। अगरकर जैसा खिलाड़ी धोनी को टी20 क्रिकेट छोड़ने की बात कह रहा है। अजीत अगरकर की धोनी के सामने हैसियत ही क्या है?’

सैयद किरमानी ने कहा कि एम एस धोनी टीम के अहम हिस्सा हैं और उनकी टीम इंडिया को अभी जरूरत है। किरमानी ने कहा कि धोनी ने देश को कई मैच जिताए हैं और वो जानते हैं कि उन्हें कब क्या करना है। किरमानी के मुताबिक एक-दो खराब पारियां का मतलब ये नहीं कि धोनी की धार खत्म हो चुकी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rahul-dravid-used-to-be-my-crush-says-actress-anushka-shetty-658491″][/link-to-post]

सैयद किरमानी ने कहा कि एम एस धोनी ने हमेशा सही फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘धोनी ने विराट कोहली को कप्तान बनाने के लिए अपनी जगह छोड़ दी। वनडे में भी उन्होंने ऐसा ही किया। अब भी वो सही फैसला लेंगे। संन्यास का फैसला धोनी पर छोड़ देना चाहिए, आपको उन पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।’ सैयद किरमानी के साथ-साथ पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी धोनी का समर्थन किया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि एम एस धोनी 2020 वर्ल्ड टी20 में भी खेल सकते हैं क्योंकि उनकी फिटनेस गजब की है।