add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: शुभमन गिल नहीं हैं भारतीय टीम का हिस्सा, सैयद किरमानी ने कही बड़ी बात

भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने कहा है कि शुभमन गिल भले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा न हों. लेकिन उनका मानना है कि इस खिलाड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - January 5, 2026 10:37 AM IST

बेंगलुरु: शुभमन गिल के पास भारत की टेस्ट और वनडे टी20 (Shubman Gill India ODI and Test Captain) की कमान है. लेकिन इस साल फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि हर खिलाड़ी के अच्छे-बुरे दिन (Syed Kirmani on Shubman Gill) आते हैं. हालांकि वह यह भी मानते हैं कि ऐसे वक्त पर खिलाड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

पूर्व क्रिकेटर किरमानी ने कहा, ‘हमारे देश में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यह बहुत अच्छी बात है. हर रोल के लिए तुरंत रिप्लेसमेंट मौजूद हैं, चाहे वह ऑलराउंडर हो, गेंदबाज हो, स्पिनर हो, बैट्समैन हो, या कप्तान हो. टीम में दो या तीन संभावित कप्तान हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी शामिल हैं. हालांकि, शुभमन गिल पर विचार नहीं किया गया, जबकि उन्हें टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था. 2024-25 में इंग्लैंड में शुभमन गिल बहुत अच्छी फॉर्म में थे. उन्होंने कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड बनाए, और अब खराब फॉर्म की वजह से उन पर विचार नहीं किया जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Shubman Gill का करियर रिकॉर्ड कैसा है

फॉर्मेटमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट10050
टेस्ट4073284343.0761.49108
वनडे5858281856.3699.22815
T20I363686928.03138.5913
IPL118115386639.44138.71426

उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी के अच्छे और बुरे दिन आते हैं. बुरे दिन हर किसी के जीवन में आते हैं, खराब फॉर्म हर किसी की आती है, चाहे वह कितना भी महान हो. लेकिन जब वह खराब फॉर्म में हों तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते. ये भी हो सकता है कि शुभमन गिल के कुछ निजी कारण भी रहे हों, जिस वजह से उन्हें टीम में स्थान नहीं दिया गया.’

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘जब किसी खिलाड़ी को सेलेक्ट नहीं किया जाता, या ड्रॉप किया जाता है, तो इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए. शानदार टीम चयन के लिए सिलेक्शन कमेटी को बधाई देनी चाहिए. उन्होंने वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों को सेलेक्ट करने में बहुत अच्छा काम किया है.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ग्रुप स्टेज में शेड्यूल

मैचबनामतारीखसमयमैदान
1संयुक्त राज्य अमेरिकाशनिवार, 7 फरवरी, 20267:00 pmमुंबई
2नामीबियागुरुवार, 12 फरवरी, 20267:00 pmदिल्ली
3पाकिस्तानरविवार, 15 फरवरी, 20267:00 pmकोलंबो
4नीदरलैंड्सबुधवार, 18 फरवरी, 20267:00 pmअहमदाबाद

गिल के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 36 मैचों में 869 रन बनाए हैं. उनका औसत 28.03 का और स्ट्राइक-रेट 138.59 का रहा. हालांकि साल 2025 गिल के लिए टी20 इंटरनेशनल में अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.25 के औसत से 291 रन बनाए. वह इस साल एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगा सके. उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन रहा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.