Syed Mushtaq Ali T20 Tournament: 7 साल बैन के बाद टीम इंडिया के इस पूर्व पेसर की हुई केरल टीम में वापसी

श्रीसंत आखिरी बार भारतीय टीम का 2011 में प्रतिनिधित्व किया था

Edited By : India.com Staff |Dec 15, 2020, 07:02 PM IST

Published On Dec 15, 2020, 07:02 PM IST

Last UpdatedDec 15, 2020, 07:02 PM IST

Syed Mushtaq Ali T20 Tournament: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (S. Sreesanth) फिर मैदान पर दिखाई दे सकते हैं. दरअसल आईपीएल (IPL) में मैच फिक्सिंग मामले में नाम आने पर श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  बैन कर दिया था. श्रीसंत का प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हुआ है.

इस पूर्व पेसर को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के लिए केरल के 26 खिलाड़ियों की सुची में शामिल किया गया है जो लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के करीब पहुंच गए हैं. केरल की मंगलवार को जारी संभावितों की सूची में 37 साल के इस खिलाड़ी के अलावा संजू सैमसन (Sanju Samson), सचिन बेबी, जलज सक्सेना, रॉबिन उथप्पा और बासिल थम्पी जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूत्रों के मुताबिक वह 20 से 30 दिसंबर तक लगने वाले टीम शिविर में भाग लेंगे. इससे पहले वह केरल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी20 श्रृंखला में एक टीम के लिए चुने गए थे. उन्होंने आखिरी बार भारतीय टीम का 2011 में प्रतिनिधित्व किया था. वह 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे है.

कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के कारण इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट का आयोजन देरी से हो रहा है . यह 2020-21 सत्र का बीसीसीआई का पहला घरेलू टूर्नामेंट होगा.

संभावित खिलाड़ियों की सूची :

रॉबिन उथप्पा, जलज सक्सेना, संजू सैमसन, विष्णु विनोद, राहुल पी, मोहम्मद अजरुद्दीन, रोहन कुन्नुमेल, सचिन बेबी, सलमान निजार, बासिल थम्पी, एस श्रीसंत, एमडी निधेश, केएम आसिफ, बासिल एनपी, अक्षय चंद्रन, सिजोमोन जोसेफ, मिधुन एस , अभिषेक मोहन, वत्सल गोविंद, आनंद जोसेफ, वीनोप मनोहरन, मिधुन पीके, सरीरूप, अक्षय केसी, रोजिथ, अरुण एम.

Editor's Pick