ईश्वरन, सयान का शानदार प्रदर्शन , बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 26 रन से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप डी के मुकाबले में बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन और सयान घोष के शानदार खेल की बदौलत छत्तीसगढ़ पर 26 रन से जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने अभिमन्यु ईश्वरन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 188...

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 28, 2019, 05:17 PM IST

Published On Feb 28, 2019, 05:17 PM IST

Last UpdatedFeb 28, 2019, 05:17 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप डी के मुकाबले में बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन और सयान घोष के शानदार खेल की बदौलत छत्तीसगढ़ पर 26 रन से जीत दर्ज की।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने अभिमन्यु ईश्वरन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम सयान घोष और इशान पोरेल की शानदार गेंदबाजी के आगे 9 विकेट पर 162 रन ही बना पाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- सिक्किम को 9 विकेट से रौंदकर रेलवे टॉप पर पहुंचा

बंगाल की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। बंगाल की टीम का पहला विकेट 28 रन के स्कोर पर गिरा था जबकि 51 रन पर टीम को दूसरा झटका लगा।

कप्तान मनोज तिवारी ने 27 गेंद पर 42 रन खेली जबकि विवेक सिंह ने 18 गेंद पर 30 रन और रित्विक चौधरी 9 गेंद पर 13 रन की नाबाद की पारी खेल टीम के स्कोर को 188 रन तक पहुंचाया।

पढ़ें:- सौरभ ने झटके 5 विकेट, उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 118 रन से हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ सयान घोष, इशान पोरेल और अशोक डिंडा की तिकड़ी ने 162 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। सयान घोष ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, इशान पोरेल 3 जबकि अशोक डिंडा ने दो बल्लेबाज का विकेट चटकाया।

Editor's Pick