सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी: बंगाल की ऐतिहासिक जीत, मणिपुर को रिकॉर्ड 159 रन के अंतर से दी मात

बंगाल के 222 रनों के लक्ष्‍य के सामने मणिपुर 62 रन पर ही ढेर हो गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 21, 2019, 07:40 PM IST

Published On Feb 21, 2019, 07:40 PM IST

Last UpdatedFeb 21, 2019, 07:40 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2019

Syed Mushtaq Ali Trophy 2019

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2019) के राउंड-1 के मुकाबले में गुरुवार को बंगाल (Bengal vs Mizoram) ने इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बंगाल ने मणिपुर को रिकॉर्ड 159 रन के अंतर से मात दी।

पढ़ें: पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं: राजीव शुक्‍ला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बंगाल ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अभिमन्यु ईश्वरन 107(56) के शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 221/4 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मिजोरम की टीम महज 62 रन पर ही सिमट गई।

मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बंगाल के सलामी बल्‍लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी 55(33) ने अर्धशतकीय पारी खेली। तीसरे नंबर पर खेलने आए अभिमन्यु ईश्वरन ने 191.07 की स्‍ट्राइकरेट से आठ चौकों और पांच छक्‍कों की मदद से 107 रन की नाबाद पारी खेली।

पढ़ें: ICC का फैसला, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भरेगा बीसीसीआई का हर्जाना

222 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मिजोरम की बल्‍लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आई। मिजोरम की तरफ से सर्वाधिक 17 रन की पारी के. वनलारुता ने खेली। आखिल राजपूत ने 16 और तरुवर कोहली ने 14 रन बनाए। बंगाल के प्रयास बरमन ने चार और प्रदीप्त प्रमाणिक ने तीन विकेट निकालकर मिजोरम को 62 रन पर समेट दिया।

Editor's Pick