• Home
  • News
  • Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Group E, Round 1: Puducherry, Maharashtra, Baroda Uttarakhand won

बड़ौदा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पुडुचेरी ने किया जीत से आगाज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ौदा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पुडुचेरी की टीम ने जीत से शुरुआत की।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 21, 2019, 09:38 PM IST

Published On Feb 21, 2019, 09:38 PM IST

Last UpdatedFeb 21, 2019, 09:38 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ौदा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पुडुचेरी की टीम ने जीत से शुरुआत की। बड़ौदा ने 8 विकेट जबकि उत्तराखंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र की टीम ने पहले मैच में उत्तरप्रदेश पर 12 रन तो पुडुचेरी ने हैदराबाद पर 3 रन से जीत हासिल की।

बड़ौदा ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बड़ौदा की टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर त्रिपुरा को महज 100 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर 2 विकेट खोकर 16.5 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। बड़ौदा के अतीत सेठ ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। बड़ौदा के लिए केदार देवधर ने 24, विष्णु सोलंकी ने 32, दीपक हुड्डा ने 18 तो यूसुफ पठान ने नाबाद 19 रन की पारी खेली।

उत्तराखंड ने सर्विसेज को 3 विकेट से हराया

सर्विसेज की टीम ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे। रजत पालीवाल ने 35 गेंद पर नाबाद 54 रन तो नकुल वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड की टीम ने एक गेंद रहते 7 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। कर्ण वीर कौशल ने 32 गेंद पर 58 जबकि गिरिश ने 27 गेंद पर 49 रन बनाकर रन आउट हुए। विकास यादव ने सर्विसेज की तरफ से लाजवाब गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट निकाले लेकिन यह टीम की जीत के लिए काफी नहीं था।

पुडुचेरी ने हैदराबाद को 3 रन से दी मात

पुडुचेरी की टीम ने हैदराबाद पर 3 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी ने पारस डोगरा के 48 गेंद पर 89 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। पहला मैच खेल रहे पी. थमाराईकान्नन ने चार ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर ही पुडुचेरी ने हैदराबाद पर 3 रन की जीत दर्ज की। हैदराबाद की तरफ से अक्षत रेड्डी ने नाबाद 69 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

महाराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश पर दर्ज की 12 रन से जीत

महाराष्ट्र की टीम ने उत्तरप्रदेश पर 12 रन की जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की। महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 का स्कोर खड़ा किया। उत्तरप्रदेश की टीम महाराष्ट्र की शानदार गेंदबाजी के आगे 19.3 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई।

 

Editor's Pick