टी20: रोमाचंक मैच में विदर्भ ने हिमाचल पर दर्ज की 3 विकेट से जीत

हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 167/8 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 21, 2019, 07:02 PM IST

Published On Feb 21, 2019, 07:02 PM IST

Last UpdatedFeb 21, 2019, 07:02 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2019

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2019) के राउंड -1 में गुरुवार को विदर्भ की टीम ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh vs Vidarbha) को तीन विकेट से मात दी। हिमाचल प्रदेश के 167/8 रन के जवाब में विदर्भ ने मैच की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

पढ़ें: पाकिस्‍तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं: राजीव शुक्‍ला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। टीम ने महज 24 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। चौथे नंबर पर खेलने आए एकांत सेन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्‍होंने आठ चौकों की मदद से 39 गेंद पर 52 रन बनाए। हालांकि वो अथर्व तायडे के हाथों रन आउट हो गए। नितिन शर्मा ने 15 गेंद पर 36 रनों का योगदान दिया। वहीं ऋषि धवन ने 18 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। विदर्भ के श्रीकांत वाघ ने तीन और यश ठाकुर ने दो विकेट निकाले।

पढ़ें: ICC का फैसला, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भरेगा बीसीसीआई का हर्जाना

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम की शुरुआत अच्‍छी रही। पहले विकेट के लिए अथर्व तायडे 43(16) और जितेश शर्मा 37(21) के बीच 68 रन की साझेदारी बनी। कप्‍तान फैज फजल ने 25 गेंद पर 27 रन बनाए तो रवि जांगिड ने 15 गेंद पर 25 रनों का योगदान दिया। विदर्भ ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

Editor's Pick