- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Syed mushtaq ali trophy 2019 prithvi responds to to the question of come back in team india
बैन के बाद शानदार वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारतीय टीम में...
डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर पृथ्वी शॉ पर आठ महीने का बैन लगाया गया था.
Published On Nov 17, 2019, 06:09 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2019, 06:09 PM IST
डोपिंग मामले में सजा की अवधि पूरी करने के बाद सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही मुकाबले में 39 गेंद में 63 ठोककर मुंबई को असम के खिलाफ आसान जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने भारतीय टीम में फिर वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दी।
पृथ्वी शॉ ने कहा, ” मेरा ध्यान इस वक्त सिर्फ रन बनाने पर रहेगा। इस बारे में सोचना चयनकर्ताओं का काम है। मेरा काम केवल रन बनाना और टीम को जीत दिलाना है।’’
पढ़ें:- IPL Auction: टी20 के वो स्टार बल्लेबाज जिन्हें इस बार खरीददार मिलना है मुश्किल
पृथ्वी शॉ डोप टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर 8 महीने का प्रतिबंध लगाया दिया था। यह प्रतिबंध 16 मार्च से 15 नवंबर 2019 तक जारी रहा।
पृथ्वी ने पिछले साल विंडीज टीम के भारत दौरे के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था। वो इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे।
डेब्यू टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले पृथ्वी के लिए हालांकि इस वक्त राष्ट्रीय टीम में वापसी इतनी आसान नहीं होगी। मौजूदा समय में टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।
पढ़ें:- Syed Mushtaq Ali Trophy: 8 महीने का बैन झेलने वाले पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय वापसी
पृथ्वी शॉ ने कहा, ” बैन लगने के बाद शुरुआती 20-25 दिन मैं काफी परेशान था, मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि मेरे साथ ये सब कैसे हो गया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ मेरे साथ हो सकता है। मेरे अभ्यास करने पर 15 सितंबर तक रोक लगी थी इसलिए मैं लंदन गया और खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए काम करना शुरू किया।”