गुंताशवीर सिंह के पहले टी-20 शतक से जीता हरियाणा

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 27, 2019, 06:15 PM IST

Published On Feb 27, 2019, 06:15 PM IST

Last UpdatedFeb 27, 2019, 06:15 PM IST

गुंताशवीर सिंह (100*) की शतकीय पारी के दम पर हरियाणा ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 ग्रुप डी मैच में मिजोरम को 39 रन से हरा दिया।

पढ़ें: भारत के खिलाफ अंतिम वनडे अहम, चैंपियनशिप अंक दांव पर: नाइट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरियाणा के कप्‍तान अमित मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। हरियाणा ने गुंताशवीर सिंह के नाबाद शतक और सुमित कुमार के 19 गेंदों पर खेली गई 41 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 205 रन बनाए।

गुंताशवीर ने अपनी शतकीय पारी में 54 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्‍के लगाए।

पढ़ें: साहा ने जड़ा तूफानी शतक, बंगाल 107 रन से जीता

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। उसकी ओर से सलामी बल्‍लेबाज और कप्‍तान तरुवर कोहली ने 63 और अखिल राजपूत ने 59 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट पर 130 रन की साझेदारी की।

तरुवार ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 49 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्‍के लगाए जबकि राजपूत ने 41 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्‍का जड़ा। हरियाणा की ओर से आशीष हुड्डा और राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट लिए।

अमित मिश्रा के खाते में एक विकेट गया। हरियाणा की पांच मैचों में ये तीसरी जीत है जबकि मिजोरम की पांच मैचों में ये पांचवीं  हार है।

Editor's Pick