- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Round 6, Group C: Railways beat Sikkim by 9 wickets
सिक्किम को 9 विकेट से रौंदकर रेलवेे टॉप पर पहुंचा
रेलवे की लगातार ये पांचवीं जीत है।
Published On Feb 28, 2019, 04:18 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2019, 04:18 PM IST
रेलवे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 9 विकेट से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
पढ़ें: पुड्डुचेरी के खिलाफ त्रिपुरा की जीत में चमके राणा दत्ता और उदियन बोस
इंदौर में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाए थे। जवाब में रेलवे ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रेलवे की लगातार ये पांचवीं जीत है। उसके 20 अंक हो गए हैं और वो ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गया है जबकि सिक्किम की पांच मैचों में ये पांचवीं हार है। सिक्किम की टीम इस ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर है।
पढ़ें: मयंक राघव का शतक बेकार, जम्मू एंड कश्मीर ने मणिपुर को हराया
रेलवे की ओर से प्रथम सिंह ने 40 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए जबकि प्रशांत गुप्ता 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। सिक्किम की ओर से ईश्वर चौधरी ने एक विकेट लिया।
इससे पहले रेलवे ने टॉस जीतकर सिक्किम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सिक्किम की ओर से मिलिंद कुमार ने 54 रन की पारी खेली। मिलिंद ने अर्धशतकीय पारी में 49 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।