अश्विन-प्रणीत की शतकीय साझेदारी से आंध्र ने मणिपुर को 91 रनों से हराया

आंध्र और मणिपुर टीमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग राउंड की दौड़ से बाहर हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 02, 2019, 05:46 PM IST

Published On Mar 02, 2019, 05:46 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2019, 05:46 PM IST

सलामी बल्लेबाजों अश्विन हेब्बाराम और प्रणीत मन्याला की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आंध्र टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में मणिपुर को 91 रनों से अंतर से हराया।

प्रणीत और अश्विन ने 71-71 रनों की पारियां खेलकर पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। जिसके दम पर आंध्र टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 252/4 का स्कोर खड़ा किया। मणिपुर की ओर से यशपाल सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: भारत की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर रोका

253 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर टीम को मयंक राघव ने अच्छी शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाज मयंक ने 42 गेंदो पर 65 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा प्रियजोत सिंह ने 31 गेंदो पर 45 रनों का पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद टीम को जिताने में असफल रहे।

आंध्र की ओर से दसारी स्वरूप ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा शोएब खान और जी रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।

Editor's Pick