मंदीप सिंह ने जड़ा अर्धशतक, पंजाब ने रेलवे को 3 विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में पंजाब ने रेलवे के लिए 150 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 02, 2019, 06:23 PM IST

Published On Mar 02, 2019, 06:23 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2019, 06:23 PM IST

शीर्ष क्रम बल्लेबाज मंदीप के नाबाद अर्धशतक के दम पर पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में ग्रुप सी के मैच में रेलवे टीम को 3 विकेट से हराया। मंदीप सिंह की 71 रनों की पारी की मदद से पंजाब ने रेलवे के लिए 150 रनों के लक्ष्य को 20 ओवर में एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज प्रशांत गुप्ता ने 43 गेंदो पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उसके अलावा प्रथम सिंह ने 28 और आशीष यादव ने 26 रनों की पारी खेली। बल्लेबाजों की मददगार होल्कर स्टेडियम की पिच पर पंजाब के गेंदबाजों ने मनप्रीत गोनी, संदीप शर्मा और कृष्ण ने एक-एक विकेट लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: लो स्‍कोर वाले मैच में सौराष्‍ट्र ने गोवा को दी 5 विकेट से मात

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे टीम को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। जब ओवर की दूसरी गेंद पर कृष्णकांत उपाध्याय ने मनन वोहरा (3) को आउट किया। युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (11) भी उपाध्याय का शिकार बने।

15 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद मंदीप सिंह ने पारी को संभाला। दूसरे छोर पर उन्हें सीनियर क्रिकेटर युवराज सिंह का साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी बनाई। नौवें ओवर में युवराज 26 रन बनाकर हर्ष त्यागी के ओवर में आउट हुए।

ये भी पढ़ें: अश्विन-प्रणीत की शतकीय साझेदारी से आंध्र ने मणिपुर को 91 रनों से हराया

युवराज के आउट होने के बाद मंदीप ने एक छोर से पारी को आगे बढ़ाते हुए पंजाब को जीत तक पहुंचाया। मंदीप ने 48 गेंदो पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके दम पर पंजाब ने 19.5 ओवर में 153/7 का स्कोर बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की।

Editor's Pick