लो स्‍कोर वाले मैच में सौराष्‍ट्र ने गोवा को दी 5 विकेट से मात

गोवा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 99 रन बनाए

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 02, 2019, 05:28 PM IST

Published On Mar 02, 2019, 05:28 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2019, 05:28 PM IST

सौराष्‍ट्र ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी के राउंड 7 मुकाबले में गोवा को 5 विकेट से हरा दिया।

गोवा की ओर से रखे गए 100 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सौराष्‍ट्र की टीम ने 17.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। सौराष्‍ट्र की ओर से शेल्‍डन जैक्‍सन ने सबसे अधिक 36 रन का योगदान दिया जबकि प्रेरक मांकड़ 24 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस गोपाल की शानदार गेंदबाजी, कर्नाटक ने हरियाणा को हराया

रॉबिन उथप्‍पा ने 9 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 18 रन बनाए वहीं अर्पित वासवादा 14 रन पर नाबाद लौटे। चेतेश्‍वर पुजारा 17 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। गोवा की ओर से दर्शन मिसाल और अमूल्‍य पांडेरकर ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले गोवा ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 99 रन बनाए। गोवा के सिर्फ दो बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। उसके तीन बल्‍लेबाज चार-चार रन बनाकर आउट हुए जबकि  दो खिलाड़ी एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव ने सबसे अधिक 32 रन की पारी खेली जबकि कीनन ने 29 गेंदों पर 30 रन बनाए।

पढ़ें: ऋद्धिमान साहा के अर्धशतक के दम पर बंगाल ने ओडिशा को 8 विकेट से हराया

सौराष्‍ट्र की ओर से जय चौहान ने अपने चार ओवर के कोटे में 16 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि कप्‍तान जयदेव उनादकट, धर्मेंद्र जडेजा और अर्पित ने दो-दो विकेट लिए।

Editor's Pick