- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Round 7, Group D: Chhattisgarh beat Mizoram by 116 runs
रिषभ तिवारी के अर्धशतक के दम पर छत्तीसगढ़ ने मिजोरम को हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में छत्तीसगढ़ ने मिजोरम को 116 रनों के बड़े अंतर से हराया।
Published On Mar 02, 2019, 02:12 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2019, 02:12 PM IST
सलामी बल्लेबाज रिषभ तिवारी की अर्धशतकीय पारी के दम पर छत्तीसगढ़ टीम ने मिजोरम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में 116 रनों से बड़े अंतर से हराकर ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर पहुंची।
छत्तीसगढ़ टीम ने 16 अंकों के साथ कर्नाटक (24 अंक) और बंगाल (16 अंक) से नीचे है। कर्नाटक सुपर लीग के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और ग्रुप डी की दूसरी का फैसला ओडिश-बंगाल मैच के नतीजे से होगा।
छत्तीसगढ़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर बनाया। तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद तिवारी ने पारी को संभाला। रिषभ ने कप्तान हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर 77 रनों की साझेदारी बनाई। कप्तान 27 गेंदो पर 37 रन बनाकर 11वें ओवर में आउट हुए। हालांकि रिषभ ने बल्लेबाजी जारी रखी।
ये भी पढ़ें: सौरभ तिवारी ने खेली 24 गेंद पर 50 रन की पारी, 5 विकेट से जीता झारखंड
तिवारी ने 46 गेंदो पर 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। 16वें ओवर में रिषभ तिवारी मिजोरम के गेंदबाज बॉबी के ओवर में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने छत्तीसगढ़ का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया था। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को 220/5 के स्कोर पर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: हैमिल्टन टेस्ट के तीसरे दिन 307 रनों से पीछे बांग्लादेश, स्कोर 174/4
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अखिल राजपूत की 40 रनों की पारी के अलावा कोई बल्लेबाज सेट होकर नहीं खेला और पूरी टीम 20 ओवर में केवल 104/5 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से पवनदीप सिंह और शाकिब अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अजय मंडल को एक सफलता मिली।