प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस गोपाल की शानदार गेंदबाजी, कर्नाटक ने हरियाणा को हराया

कर्नाटक टीम 28 अंकों के साथ ग्रुप डी के शीर्ष पर है और सुपर लीग में पहुंच चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 02, 2019, 05:05 PM IST

Published On Mar 02, 2019, 05:05 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2019, 05:05 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में कर्नाटक ने हरियाणा के खिलाफ 139 के रनों के लक्ष्य को बचाते हुए 14 रनों से करीबी जीत दर्ज की। कर्नाटक की जीत के नायक प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल रहे। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट झटके और हरियाणा टीम को 19.1 ओवर में 124 के स्कोर पर ढेर किया।

हरियाणा के कप्तान अमित मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से रोहन कदम और कप्तान मनीष पांडे ने सर्वाधिक 25-25 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: भारत की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर रोका

हरियाणा की ओर से कप्तान अमित मिश्रा और अरुण चापराना ने 3-3 विकेट लिए। जबकि सुमित कुमार को दो और जयंत यादव को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। चार ओवर के अंदर हरियाणा के दोनों सलामी बल्लेबाज हिमांशू राणा (6) और गुंतशवीर सिंह (9) आउट हो गए। कर्नाटक के गेंदबाजों के सामने हरियाणा टीम ने केवल 48 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

ये भी पढ़ें: विश्व कप से पहले IPL खेलना खिलाड़ियों की मदद करेगा: एमएसके प्रसाद

आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद सुमित कुमार ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 124 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सुमित ने 40 गेंदो पर 63 रनों की पारी खेली। कर्नाटक की ओर से विनय कुमार, वी कौशिक, मनोज एस भांडगे और जगदीश सुचित ने एक-एक सफलता हासिल की।

Editor's Pick