- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Round 7, Group D: Wriddhiman Saha’s fifty takes Bengal to 8 wickets win over Odisha
ऋद्धिमान साहा के अर्धशतक के दम पर बंगाल ने ओडिशा को 8 विकेट से हराया
ओडिशा को हराकर बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की सुपर लीग में जगह पक्की की।
Published On Mar 02, 2019, 04:17 PM IST
Last UpdatedMar 02, 2019, 04:17 PM IST
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सातवें राउंड में ओडिशा को 8 विकेट से हराकर बंगाल की टीम ने सुपर लीग में जगह पक्की की है। ओडिशा पर जीत के साथ बंगाल टीम ने 20 अंकों के साथ ग्रुप डी में दूसरे नबंर पर कब्जा कर लिया है।
बंगाल की जीत के नायक सीनियर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा रहे, जिन्होंने 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ा। साहा ने 31 गेंदो पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जिसकी बदौलत बंगाल ने 12.4 ओवर में 111/2 का स्कोर बनाकर मैच जीता। साहा के अलावा अभिन्यू ईस्वरन ने 33 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: विश्व कप से पहले IPL खेलना खिलाड़ियों की मदद करेगा: एमएसके प्रसाद
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 24 रन राजेश मोहंती ने बनाए। बंगाल की ओर से ईशान पॉरेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उनके अलावा अयान भट्टाचार्जी और अशोक डिंडा ने 2-2 सफलताएं हासिल की।