शुभमन गिल की धुंआधार पारी से पंजाब की मिली पहली जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम 90 रन ही बना पाई, जवाब में शुभमन गिल की धुंआधार पारी की बदौलत पंजाब ने 10.5 ओवर में ही मुकाबला जीत दिला।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 27, 2019, 04:46 PM IST

Published On Feb 27, 2019, 04:46 PM IST

Last UpdatedFeb 27, 2019, 04:46 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप सी के मुकाबले में पंजाब की टीम ने सिक्किम पर 9 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम 90 रन ही बना पाई जिसके जवाब में शुभमन गिल की धुंआधार पारी की बदौलत पंजाब ने 10.5 ओवर में ही मुकाबला जीत दिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का सिक्किम का फैसला सही नहीं रहा और पंजाब की कसी हुई गेंदबाजी के आगे निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 90 रन ही बना पाई। मिलिंद कुमार ने 34 गेंद पर सबसे ज्यादा 37 रन बना तो बिबेक दयाली ने 18 रन की पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- उन्मुक्त चंद के अर्धशतक से दिल्‍ली ने आंध्र पर दर्ज की जीत

पंजाब की तरफ से करण कैला ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। बलतेज सिंह और कृषण ने दो- दो विकेट हासिल किए।

पढ़ें:- गुंताशवीर सिंह के पहले टी-20 शतक से जीता हरियाणा

91 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिए ओपनर शुभमन गिल ने महज 40 गेंद पर नाबाद 70 रन की पारी खेल टीम को आसान जीत दिलाई। गिल ने पारी में सात चौके लगाए जबकि तीन छक्का भी जमाया।

पंजाब की टीम की चार मुकाबलों में यह पहली जीत है। सिक्किम की टीम की टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार ।

Editor's Pick