विराट और आनंद सिंह के अर्धशतक, झारखंड ने रेलवे को 5 विकेट से हराया

रेलवे की ओर से रखे गए 136 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने 6 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर जीत दर्ज कर ली।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 09, 2019, 09:08 PM IST

Published On Mar 09, 2019, 09:08 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2019, 09:08 PM IST

ओपनर आनंद सिंह (53) और विराट सिंह (नाबाद 50) के अर्धशतकों के दम पर झारखंड ने सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप ए मैच में रेलवे को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

पढ़ें:  अंडर-19 सीरीज में भारत बी और दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रेलवे की ओर से रखे गए 136 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने 6 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। झारखंड की शुरुआत अच्‍छी रही। आनंद और कप्‍तान इशान किशन (16) ने पहले विकेट पर 47 रन की साझेदारी की।

इशान के आउट होने के बाद आनंद को विराट का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट पर 51 रन जोड़े। आनंद ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 39 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्‍का लगाया।

पढ़ें: कर्नाटक ने उत्‍तर प्रदेश को 10 रन से हराया

सौरभ तिवारी कुछ खास नहीं कर सके। सौरभ 3 रन बनाकर रनआउट हो गए। विराट ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 40 गेंदों पर दो चौके और दो छक्‍के लगाए। रेलवे की ओर से हर्ष त्‍यागी ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

इससे पहले झारखंड ने टॉस जीतकर रेलवे को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेलवे ने ओपनर प्रथम सिंह के 41 रन की बदौलत 8 विकेट पर 135 रन बनाए। प्रशांत अवस्‍थी 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए वहीं गंधार ने 22 रन की पारी खेली।

आशीष यादव 20 रन बनाकर आउट हुए। झारखंड की ओर से राहुल शुक्‍ला ने दो विकेट झटके।

Editor's Pick