• Home
  • News
  • Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Super League, Group-B, A2 vs E2: Delhi beat Uttar Pradesh by 4 wickets

दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट से हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हुआ उत्तर प्रदेश

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सुपर लीग में अपनी तीनों मैच हारकर उत्तर प्रदेश टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 11, 2019, 09:15 PM IST

Published On Mar 11, 2019, 09:15 PM IST

Last UpdatedMar 11, 2019, 09:15 PM IST

ध्रुव शौरे की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने उत्तर प्रदेश का दिया 141 रनों का लक्ष्य दो गेंद बाकी रहते हासिल कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली टीम सुपर लीग ग्रुप बी अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं लगातार तीसरा मैच हारकर उत्तर प्रदेश टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना। यूपी की और से प्रियम गर्ग ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। शुभम चौबे ने 29 और रिंकू सिंग ने 21 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान अक्षदीप नाथ केवल 12 रन ही बना पाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: इंडिया ए को हरा बी टीम ने अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज जीती

शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के पवन नेगी ने 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए। नवदीप सैनी ने 2 और सुबोध भाटी ने एक विकेट झटका।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। अंकित राजपूत और यश दयाल ने मिलकर केवल 4 रन के स्कोर पर दिल्ली के तीनों शीर्ष बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद ध्रुव शौरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदो पर नाबाद 62 रन बनाए और दिल्ली को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों को स्पेशल कैप पहनने की इजाजत दी गई थी: ICC

शौरे के अलावा प्राशूं विजयरान ने भी 18 गेंदो पर 34 रनों की अच्छी पारी खेली। यूपी की ओर से अंकित राजपूत और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अंकित चौधरी और शिवा सिंह को एक-एक सफलता मिली।

Editor's Pick