• Home
  • News
  • Syed Mushtaq Ali Trophy 2019, Super League, Group-B, C2 vs E2: Mumbai beat Uttar Pradesh by 46 runs

सिद्धेश लाड के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 46 रनों से हराया

उत्तर प्रदेश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सुपर लीग के अपने चारों मैच हार गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 12, 2019, 01:24 PM IST

Published On Mar 12, 2019, 01:24 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2019, 01:24 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग राउंड में उत्तर प्रदेश लगातार चौथा मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इंदौर में खेले जा रहे टी20 मैच में मुंबई के दिए 184 रनों के लक्ष्य की पीछा करते हुए यूपी की टीम 20 ओवर खेले बिना 137 रन पर ढेर हो गई। सिद्धेश लाड के ऑलराउंड प्रदर्शन और शार्दुल ठाकुर-शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने 46 रनों से मैच जीता।

टॉस जीतकर इस मैच में यूपी की कप्तानी कर रहे अंकित राजपूत ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सिद्धेश के शानदार अर्धशतक के साथ एकनाथ केरकर (46) और कप्तान श्रेयस अय्यर (43) की पारियों की मदद से मुंबई टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये भी पढ़ें: फाइनल वनडे से पहले टीम इंडिया को मुश्किलों से निपटना होगा

सिद्धेश  लाड ने 44 गेंदो पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए। यूपी की ओर से अंकित राजपूत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि मोहित जांगरा और मोहसिन खान को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नई गेंद के साथ शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी के सामने यूपी टीम ने केवल 24 रन पर चार विकेट खो दिए। माधव कौशिक (9) को छोड़कर बाकी तीनों बल्लेबाज (समर्थ सिंह, आर्यन जुयल, शुबम चौबे) शून्य पर आउट हुए।

ये भी पढ़ें: विलियमसन के तीसरे टेस्ट में खेलने पर संशय, IPL में पहुंचने में होगी देरी !

अर्धशतक लगा चुके सिद्धेश लाड ने तुषार देशपांडे के साथ मिलकर निचले क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और यूपी को 19 ओवर 137 पर ऑलआउट किया। सिद्धेश लाड, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे ने 3-3 विकेट लिए, तुषार देशपांडे को एक सफलता मिली।

Editor's Pick