- Home
- News
- Syed Mushtaq Ali Trophy: Ashutosh Aman’s four wickets leads Bihar to thrilling one-wicket win
बिहार ने मेघालय पर दर्ज की 1 विकेट से रोमांचक जीत
कप्तान आशुतोष अमन ने 4 विकेट हासिल किए तो केशव कुमार ने सबसे ज्यादा 43 रन
Published On Feb 28, 2019, 08:52 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2019, 08:52 PM IST
बिहार ने गुरुवार को सयैद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में पिथवाला स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मैच में मेघालय को एक विकेट से हरा दिया। मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे। मेघालय के गेंदबाजों ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बिहार ने एक गेंद रहते 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मेघालय की बल्लेबाजी में गुरिंदर सिंह 37 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका लगाया जबकि दो छक्के भी जमाए। टीम की तरफ से अभय नेगी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। नेगी ने 22 गेंद खेलकर 26 रन बनाए।
कप्तान आशुतोष अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बिहार के लिए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे बिहार की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और उसके दोनों ओपनर बिना खाता खोले वापस लौटे। मंगल मेहरुर 6 गेंद खेलने के बाद रन आउट हुए जबकि पीयूष सिंह 5 गेंद खेलकर आकाश चौधरी की गेंद पर गुरिंदर सिंह को कैच दे बैठे। बिहार के लिए केशव कुमार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। पुनीत मलिक ने 33 रनों का योगदान गिया।