श्रेयस अय्यर के शतक से जीता मुंबई, मध्‍य प्रदेश पर दर्ज की आठ विकेट से जीत

श्रेयस अय्यर ने 55 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 24, 2019, 05:57 PM IST

Published On Feb 24, 2019, 05:57 PM IST

Last UpdatedFeb 24, 2019, 05:57 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 (Syed Mushtaq Ali Trophy) के ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को मुंबई ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के शतक की मदद से मध्‍य प्रदेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। अय्यर ने 10 छक्‍कों और पांच चौकों की मदद से 55 गेंद पर 103 रन की नाबाद पारी खेली।

पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर तमिलनाडु ने बिहार को हराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मध्‍य प्रदेश की टीम 20वें ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मुंबई ने 16 ओवरों में ही मैच जीत लिया। मुंबई के तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने चार विकेट हॉल अपने नाम किया।

पढ़ें: मनीष पांडे ने खेली 46 गेंद पर 111* रन की पारी, 146 रन से जीता कर्नाटक

मध्‍य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। महज 15 रन पर मध्‍य प्रदेश ने नमन ओझा 13(8) और रिषभ चौहान 0(2) का विकेट गंवा दिया। रजत पाटीदार ने 37 गेंद पर 47 रन की पारी खेली तो वैंकटेश अय्यर ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। तुषार के चार विकेट के अलावा शम्स मुलानी, धवल कुलकर्णी और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट निकाले।

144 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मुंबई ने महज सात रन के स्‍कोर पर ही पृथ्‍वी शॉ 0(1) और कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे 1(4) का विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने सूर्यकुमार यादव 39(36) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 138 रनों की मैच विनिंग साझेदारी बनी।

Editor's Pick