सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को कर्नाटक ने महाराष्ट्र पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मयंक अग्रवाल 63(42) और रोहन कदम 60(39) कर्नाटक की जीत के नायक रहे। दोनों के अर्धशतक की मदद से कर्नाटक ने नौ गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 155/4 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मयंक और राहुल की पारियों ने मैच को एकतरफा बना दिया। मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया।
पढ़ें:- कप्तान विराट कोहली बोले, हार के लिए प्रयोग का बहाना नहीं दे सकते
कर्नाटक ने महज 14 रन के स्कोर पर ही बीआर सरथ 2(5) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। तीसरे नंबर पर खेलने आए मयंक अग्रवाल ने जिसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहन कदम 60(39) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी बनी। अपनी पारी में रोहन ने तीन छक्के और छह चौके लगाए। वो 13वें ओवर की पहली गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए।
पढ़ें:- भारत को उसकी सरजमीं पर हराना बहुत बड़ी उपलब्धि : ख्वाजा
जिसके बाद मयंक अग्रवाल ने करुण नायर 5(5)के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद ही वो वापस डगआउट में लौटे। 63 रन की अपनी पारी में मयंक ने चार चौके और दो छक्के लगाए।
कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 12(11) और कप्तान राहुल त्रिपाठी 30(32) के बीच पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी बनी। रुतुराज के आउट होने के बाद खेलने आए विजय जोल भी आठ रन बनाकर आउट हो गए।
जिसके बाद खेलने आए नौशाद शेख ने 41 गेंद पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। अंकित बावने ने भी अंत में 25 गेंद पर 29 रनों का अहम योगदान दिया। महाराष्ट्र के अभिमन्यु मिथुन को दो विकेट मिले।