उन्मुक्त चंद के अर्धशतक से दिल्‍ली ने आंध्र प्रदेश पर दर्ज की 32 रन से जीत

176 रन के लक्ष्‍य के जवाब में दिल्‍ली की टीम 143 रन पर ही ढेर हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 27, 2019, 05:31 PM IST

Published On Feb 27, 2019, 05:31 PM IST

Last UpdatedFeb 27, 2019, 05:31 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2019 (Syed Mushtaq Ali Trophy)  के मुकाबले में बुधवार को दिल्‍ली ने उन्मुक्त चंद 70(35) की अर्धशतकीय पारी और सुबोद भाटी के चार विकेट हॉल की मदद से दिल्‍ली ने आंध्र प्रदेश पर 32 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दिल्‍ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 175/8 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान आंध्र प्रदेश की टीम 143 रन पर ही ढेर हो गई।

पढ़ें:- ‘द.अफ्रीका की तरह पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अलग कर देना चाहिए’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्‍लेबाज हितेन दलाल शून्‍य पर आउट हुए। जिसके बाद उन्मुक्त चंद ने ध्रूव शौर्य 28(21) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। टीम के 76 रन के स्‍कोर पर ध्रूव आउट हुए। नीतीश राणा महज एक रन का योगदान ही दे सके। ललित यादव ने अंत में 19 गेंद पर 31 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा सुबोद भाटी ने दो छक्‍कों की मदद से 14 रन बनाए।

पढ़ें:- ICC की तिमाही बैठक, BCCI के साथ इस मुद्दे पर गतिरोध की संभावना

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान आंध्र प्रदेश की टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। टीम ने 18 रन के स्‍कोर पर ही अपने दो बल्‍लेबाजों के विकेट खो दिए थे। अश्विन हैबार ने 29 गेंद पर 38 रन की अहम पारी खेली। शोएब मोहम्‍मद खान ने 21 गेंद पर 26 रन बनाए। आंध्र पदेश 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑलआउट हो गया।

Editor's Pick