हार्दिक पांड्या के 'फैन पावर' का असर, बदलना पड़ा बड़ौदा-गुजरात मैच का मैदान
हार्दिक पांड्या के 'फैन पावर' का असर, बदलना पड़ा बड़ौदा-गुजरात मैच का मैदान
हार्दिक पंड्या की फैन फॉलोइंग गजब की है. और इसी वजह से मैच का मैदान तक बदलना पड़ा है. लोग हार्दिक से मिलने के लिए लगातार सुरक्षा घेरा तोड़ रहे हैं.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 4, 2025 6:45 PM IST
हैदराबाद: हार्दिक पांड्या की फैन फॉलोइंग भी गजब है. वह देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं. हार्दिक की लोकप्रियता इतनी है कि फैंस पर नियंत्रण के लिए बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच का मैदान बदलना पड़ा.
हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से खेल रहे हैं. हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मैच के बीच ग्राउंड में प्रवेश कर जा रहे हैं. इस सीजन में हुई ऐसी घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हार्दिक के लिए फैंस की बेताबी सुरक्षाकर्मियों के लिए मुसीबत बन गई है. ऐसे में बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले मैच का आयोजन स्थल बदल दिया गया.
पहले यह मैच जिमखाना ग्राउंड में होना था, लेकिन अब उसे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया. इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल के मैच होते रहे हैं. इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता ज्यादा है और सुरक्षा तंत्र भी मजबूत है.
आयोजन समीति के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘हार्दिक पांड्या के लिए जोश जबरदस्त है. फैंस की भीड़, पूछताछ और भीड़ की आवाजाही हमारे अंदाजे से कहीं ज्यादा थी. टीम होटल, प्रैक्टिस नेट और टिकट काउंटर के पास फैंस की बहुत ज़्यादा भीड़ देखी गई. इतनी भीड़ आमतौर पर घरेलू मैचों में नहीं देखी जाती है. इसलिए सुरक्षा और मैच को आसानी से आयोजित करने के लिए राजीव गांधी स्टेडियम में शिफ्ट करने का फैसला किया गया.’
बता दें कि पंजाब और बड़ौदा के बीच हुए मैच में फैंस हार्दिक से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कई बार स्टेडियम में घुस गए. इस वजह से मैच रोकना पड़ा.
TRENDING NOW
गुजरात के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में बड़ौदा ने 8 विकेट से जीत हासिल की. गुजरात को महज 70 रन पर रोकने के बाद बड़ौदा ने विजयी लक्ष्य 6.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. जीत के साथ बड़ौदा ग्रुप सी में पहले स्थान पर चली गई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.