add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके, टी. नटराजन ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में निराशाजनक शुरुआत की. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने दो गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खोल सके.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 23, 2024 8:55 PM IST

कोलकाता. आईपीएल 2024 में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और पावरप्ले में ही केकेआर के तीन बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. टी. नटराजन ने एक ही ओवर में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजकर केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया. केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में निराशाजनक शुरुआत की और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

कोलकाता की पारी के चौथे ओवर में टी. नटराजन ने दो विकेट हासिल किए. तीसरी गेंद पर उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर को चलता किया. गुड लेंथ ऑफ स्टंप की लाइन में आई गेंद को वेंकटेश अय्यर कवर पर मारना चाहते थे, मगर वहां मौजूद मार्को यानसन ने उनका कैच लपक लिया. वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नटराजन ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया. ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद को श्रेयस मिडऑफ के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास कर रहे थे, मगर कमिंस ने हवा में उछलते हुए शानदार कैच लपका.

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source