• Home
  • News
  • t10 format is thrilling and excited says kieron pollard

T10 फॉर्मेट रोमांच से भरपूर, मेरे खेल को भी करता है सूट: कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 28 जनवरी से शुरू हो रही T10 लीग में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि यह नया फॉर्मेट उन्हें काफी रोमांचित करता है.

Edited By : Arun Kumar |Jan 22, 2021, 04:49 PM IST

Published On Jan 22, 2021, 04:49 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2021, 04:49 PM IST

कीरोन पोलार्ड @ICC Twitter

वेस्टइंडीज के ऑलरांउडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) जल्दी ही डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम से 10 लीग खेलते दिखाई देंगे. उन्होंने कहा कि मुझे यह नया फॉर्मेट बेहद पसंद है और मेरे खेल के स्टाइल को भी यह खूब सूट करता है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट वाला यह खेल रोमांच से भरपूर है और इस मजा अंतहीन है.

पोलार्ड टी20 क्रिकेट में भी बेहद खास खिलाड़ी हैं. इस फॉर्मेट वह अब तक 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. पोलार्ड ने 28 जनवरी से शुरू हो रही टी-10 लीग में खेलते दिखाई देंगे. इस लीग की शुरुआत से पहले उन्होंने कहा, ‘टी-10 का रोमांच और मजा अंतहीन है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन यह उस क्रिकेट से अलग नहीं है, जिसमें मैं खेलकर बड़ा हुआ हूं. यह ऐसा नहीं है कि गेंद देखी और मार दिया. आपको अपने खेल के बारे में सोचना होता है, अनुमान लगाना होता है और प्लान को लागू करना होता है, वह भी बिना रुके.’

पोलार्ड ने इस फॉर्मेट की तारीफ करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह मुझे भाता है और मेरा अनुभव मुझे अच्छी जगह खड़ा करता है.’ उन्होंने कहा, टमैं ग्लैडिएटर्स में हमारे समूह के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं वहां जाकर नरेन, इमरान ताहिर, शाहजाद, इनग्राम और यूएई के स्थानीय खिलाड़ी जाहूर की तरह के मैच विनर खिलाड़ियों से मिलने के लिए बेसब्र हूं. हमारे विरोधियों के लिए हमारे पास सरप्राइज हैं.’

इनपुट : IANS

Editor's Pick