This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Video: लेग स्पिनर ने डाली घातक बाउंसर, चारो खाने चित्त हुए आंद्रे रसेल
यूएई में खेली जा रही टी10 लीग के मैच के दौरान हुई ये घटना।
Written by India.com Staff
Last Published on - November 21, 2019 9:13 AM IST

क्रिकेट के मैदान पर बाउंसर के खिलाफ बल्लेबाजों का चकमा खा जाना कोई नई बात नहीं है। बाउंसर तेज गेंदबाजों के तरकश का अहम हथियार है और वो अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि किसी स्पिन गेंदबाज का बाउंसर गेंद करना कुछ नया है। ऐसा ही किया अफगानी लेग स्पिनर कैस अहमद (Qais Ahmed) ने, जिन्होंने ना केवल बाउंसर का इस्तेमाल किया बल्कि आंद्रे रसेल (Andre Russell) जैसे आक्रामक बल्लेबाज को चारो खाने चित्त कर दिया।
यूएई में खेली जा रही टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स और नॉर्दन वॉरियर्स के बीच हो रहे मैच के दौरान ये घटना हुई। वॉरियर्स टीम टाइगर्स के दिए 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे थी। सलामी बल्लेबाज निकोलस पूरन और लेंडल सिमन्स के सस्ते में आउट होने के बाद रसेल और असेला गुणारत्ने क्रीज पर थे।
Come for the leg-spin bouncer. Stay forever for the glovework pic.twitter.com/8rfrGGpQy0
— The Cricketer (@TheCricketerMag) November 20, 2019
छठें ओवर में गेंदबाजी करने आए अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद ने पहली ही गेंद शॉर्ट लेंथ पर रखी। रसेल ने, जैसा कि बल्लेबाज स्पिनर के खिलाफ अक्सर करते हैं, हेलमेट नहीं लगाया था। गेंद रसेल के सिर के बेहद करीब से निकली और वो खुद को बचाने की कोशिश में जमीन पर गिर पड़े।
TRENDING NOW
जिसके बाद रसेल काफी देर तक गेंदबाज को हैरानी से देखते रहे, क्योंकि उन्हें भी नहीं समझ आया कि आखिर ये हुआ क्या। कमेंटेटर्स भी अहमद की इस गेंद से पूरी तरह आश्चर्य में थे।
हालांकि बाउंसर्स का सामना करने के बावजूद रसेल क्रीज पर टिके रहे और 25 गेंदो पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। लेकिन रसेल की ये पारी भी उनकी टीम को हार से नहीं बचा सकी। वॉरियर्स टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना पाई और 6 रन से मैच हार गई।
