This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
T10 League 2021-22: Andre Russell की तूफानी पारी, Deccan Gladiators ने जीता पहला खिताब
T10 League 2021-22 DEG vs DBL, टी10 लीग 2021-22 में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने खिताबी मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ ग्लैडिएटर्स ने पहला टाइटल अपने नाम किया. इससे पहले साल 2019 में टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन इतिहास रचने से चूक गई थी.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 5, 2021 10:37 AM IST

T10 League 2021-22, Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, Final: डेक्कन ग्लैडिएटर्स और दिल्ली बुल्स के बीच आबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें 56 रन से जीत दर्ज कर ग्लैडिएटर्स ने ट्रॉफी अपने नाम की. टीम को टाइटल जिताने में आंद्रे रसेल (Andre Russell) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 90 रन की नाबाद पारी खेली. यह डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) का पहला खिताब रहा. इससे पहले साल 2019 में यह टीम रनर-अप रही थी.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित ओवरों में 159 रन का विशाल टारगेट खड़ा किया. सलामी जोड़ी अंत तक जमी रही. टॉम कोहलर कैडमोर ने 28 बॉल में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली. उनके अलावा आंद्रे रसेल ने 32 गेंद में 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 90 रन बनाए.
🏆 C.H.A.M.P.I.O.N.S 🏆#DeccanGladiators were in total control of the match! What a splendid win, what a fabulous finale of season 5! 🙌 👏🏻@T10League #WeAreGladiators #HumHainDakshin #inAbuDhabi #AbuDhabiT10 #CricketsFastestFormat pic.twitter.com/MZSPXVnxzi
— Deccan Gladiators (@TeamDGladiators) December 4, 2021
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी. रहमानुल्लाह गुरबाज ने चंद्रपॉल हेमराज के साथ पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़. गुरबाज 14 रन बनाकर आउट हुए. अगली बॉल पर शेरफेन रदफोर्ड (0) भी चलते बने.
Well deserved #Gladiators 🤩 💥
VC: @T10League #DeccanGladiators #WeAreGladiators #HumHainDakshin #inAbuDhabi #AbuDhabiT10 #CricketsFastestFormat pic.twitter.com/CBwdpe3igs
— Deccan Gladiators (@TeamDGladiators) December 4, 2021
यहां से हेमराज ने इयोन मोर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन जुटाए. मोर्गन ने टीम के खाते में 13 रन का योगदान दिया, जबकि हेमराज ने 20 बॉल में 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. इनके अलावा आदिल राशिद ने नाबाद 15 रन की पारी खेली. ग्लैडिएटर्स की ओर से ओडेन स्मिथ, वानिंदु हसरंगा और टाइमल मिल्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि आंद्रे रसेल को 1 सफलता हाथ लगी.
