add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T10 League: सैमी की कप्‍तानी वाली नॉदर्न वारियर्स टीम ने रचा इतिहास

नॉदर्न वॉरियर्स ने लीग के मौजूदा एडिशन में दो मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - November 24, 2018 1:31 PM IST

वेस्‍टइंडीज के ऑलराउंडर डेरेन सैमी  की कप्‍तानी वाली नॉदर्न वारियर्स टीम ने टी10 लीग में इतिहास रच दिया है।

शारजाह में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नॉदर्न वारियर्स ने पंजाबी लीजैंड्स के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट पर 183 रन बनाए। टी-10 लीग के इतिहास में ये किसी भी टीम की ओर से बनाया गया अब तक का सर्वाधिक स्‍कोर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पंजाबी लीजैंड्स टीम के नाम था जिसने दिसंबर, 2017 में पख्‍तूंस की ओर से रखे गए 130 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 1 विकेट पर 132 रन बनाए थे।

नॉदर्न वॉरियर्स की पारी में लगे रिकॉड 19 छक्‍के

नॉदर्न वॉरियर्स के बल्‍लेबाजों ने कुल 19 छक्‍के लगाए। 23 साल के विंडीज के निकोलस पूरन ने 25 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 10 छक्‍के शामिल थे। स्‍टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 38 रन बनाए। रसेल ने 6 छक्‍के लगाए।

रोमैन पॉवेल ने 5 गेंदों पर नाबाद 21 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए जबकि ओपनर लेंड्ल सिमंस ने 36 रन की पारी के दौरान एक छक्‍का जड़ा।

84 रन बना सकी पंजाबी लीजैंड्स की टीम

रिकॉर्ड 184 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पंजाबी लीजैंड्स टीम 7 विकेट पर 84 रन ही बना सकी और मुकाबला 99 रन से हार गई। उसके सिर्फ चार बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। कप्‍तान ल्‍यूक रोंची ने 14 रन बनाए जबकि अनवर अली ने 7 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली।

रवि बोपारा ने झटके 4 विकेट

नॉदर्न वॉरियर्स की ओर से खेल रहे इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर रवि बोपारा ने अपने दो ओवर के कोटे में 15 रन खर्च कर कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

दो मैचों में पहली जीत है वॉरियर्स की

नॉदर्न वॉरियर्स की मौजूदा एडिशन के दो मैचों में ये पहली जीत है। इससे पहले उसे बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था।