add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T10 League: वॉटसन का अर्धशतक बेकार, आखिरी गेंद पर जीते वॉरियर्स

सिंधिज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 28, 2018 2:51 PM IST

डेरेन सैमी की कप्‍तानी वाली नॉदर्न वॉरियर्स ने टी10 लीग के तहत खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शेन वॉटसन के नेतृत्‍व वाली सिंधिज टीम को 1 विकेट से हरा दिया।

सिंधिज की ओर से रखे गए 92 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स टीम ने आखिरी गेंद पर विजय हासिल की। वॉरियर्स के 9.5 ओवर में 91 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे। उसके जीत के लिए एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी और उसके पास एक ही विकेट बचा हुआ था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी गेंद पर वॉरियर्स को एक रन लेग बाई के रूप में मिला और उसे जीत मिल गई। इससे पहले वॉरियर्स ने टॉस जीतकर सिंधिज को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

वॉटसन ने जड़ा अर्धशतक

सिंधिज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। कप्‍तान और ओपनर शेन वॉटसन ने 28 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्‍के शामिल थे।

थिसारा परेरा और मोहम्‍मद नवाज ने 11-11 रन बनाए। वॉरियर्स की ओर से आंद्रे रसेल, गर्नी और विजोएन ने 2-2 विकेट लिए।

वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही

TRENDING NOW

92 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नॉदर्न वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 41 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ओपनर निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 17 रन की पारी खेली। लेंड्ल सिमंस, रवि बोपारा और कप्‍तान सैमी ने 14-14 रन का योगदान दिया।

सिंधिज की ओर से पेसर जोफ्रा आर्चर, इशरू उडाना और बेन कटिंग ने 2-2 विकेट लिए।