टी20 ब्लास्ट में अब स्कॉटलैंड के कप्तान काएल कोएत्जर का दिखेगा जलवा
स्कॉटलैंड के कप्तान कोएत्जर ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी।
Published On Jul 06, 2018, 07:03 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2018, 07:03 PM IST
Kyle Coetzer © Getty Images
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान काएल कोएत्जर फिर से काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कोएत्जर को इंग्लैंड में जारी टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए नॉर्थेम्प्टनशायर ने अपने साथ जोड़ा है। हालांकि वो इस क्लब को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/i-have-been-working-on-trying-to-take-wicket-at-crucial-times-andrew-tye-724611″][/link-to-post]
इससे पहले कोएत्ज्ार 2011 से 2015 में इस क्लब के साथ खेल चुके हैं। वो 2013 में खिताबी जीत में टीम का हिस्सा थे। क्लब के कोच डेविड रिप्ले कोएत्जर को अपने साथ जोड़कर बेहद खुश हैं।
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक कोच डेविड रिप्ले ने कहा, ‘ काएल एक टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। चोट की वजह से हम अपने कई खिलाडि़यों को खो चुके हैं। इसलिए काएल जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना अच्छा होगा।’
नॉर्थेम्प्टनशायर क्लब के स्टार खिलाड़ी रॉब किएघ ( अंगुली में चोट), एडम रोसिंग्टन ( अंगूठे में चोट) और रॉब न्यूटन ( पिंडली में चोट) नहीं खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि कोएत्जर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा स्कोर बनाया था।
44 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कोएत्जर के नाम 1,035 रन दर्ज है। उन्होंने 120.91 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। नॉर्थेम्प्टनशायर को पहले मुकाबले में लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार विकेट से हार मिली थी। क्लब को उम्मीद है कि वो अगले मैच में वापसी करेंगे।