- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 blind World Cup 2016-17: India beat England by 10 wickets
दृष्टिहीन टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेटों से हराया
इंग्लैंड के 159 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 11 ओवरों में हासिल कर आसानी से जीत लिया मैच।
Published On Feb 02, 2017, 03:50 PM IST
Last UpdatedFeb 02, 2017, 03:50 PM IST

दृष्टिहीन टी20 विश्वकप में आज टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। भारत ने अपने चार में से तीन मैच जीत लिए हैं। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मेहमान टीम ने दस विकेट खोकर 158 का स्कोर बनाया और भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने यह लक्ष्य बिना कोई विकेट खोए मात्र 11 ओवरों में हासिल कर इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया। इस मैच के बाद तो लगता है इंग्लैंड को भारत से हारने की आदत हो गई है। पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज में हराया और अब प्रकाश जयरामेह की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फिर से धूल चटा दी। ये भी पढ़ें: मैं तीसरे स्थान पर खुलकर बल्लेबाजी करता हूं: सुरेश रैना
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैड टीम ने पहला विकेट केवल 26 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए भी टीम इंडिया को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 39 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 52 से 55 रन के बीच इंग्लैंड ने तीन विकेट खो दिए। एक छोर से विकेट गिरने पर पारी को एडवर्ड जेम्स रसेल ने संभाला। उन्होंने 34 गेदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाए। कप्तान प्रकाश ने उन्हें रन आउट कर इंग्लैंड को नौंवा झटका दिया। इसके बाद इंग्लैंड की पारी 158 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट केतन पटेल ने लिए। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पत्रकारों को महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में दिया जवाब
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बड़ी आसानी से जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज सुखराम मांझी और गणेश मुंडकर ने शतकीय साझेदारी बनाई। सुखराम ने जहां 32 गेदों पर 67 रन बनाए वहीं गणेश ने 34 गेदों पर 78 रन जड़ दिए। भारत की ओर से कुल 27 चौके लगे, जिसमें से 12 सुखराम और 15 गणेश के बल्ले से निकले। इंग्लैंड के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके और भारत ने यह मैच 20 ओवर से पहले ही खत्म कर दिया। भारत को अगला मैच कल साउथ अफ्रीका के साथ मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में खेलना है।