- क्रिकेट न्यूज़
- News
- T20 blind World Cup 2016-17, semifinal: India thrash Sri Lanka to enter Final
दृष्टिहीन टी20 विश्व कप: श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारत फाइनल में
भारत की ओर से प्रकाश ने सर्वाधिक 115 रनों की पारी खेली।
Published On Feb 10, 2017, 03:30 PM IST
Last UpdatedFeb 10, 2017, 03:30 PM IST

दृष्टिहीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराते हुए टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवरों में 174 रनों पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 13 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से प्रकाश ने शतकीय पारी खेली और अंत तक 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरे छोर पर अजय कुमार रेड्डी 51 रन बनाकर नाबाद रहे और इन दोनों ने भारतीय टीम की जीत की आधारशिला रखी।
इससे पहले हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही और 31 रनों पर ही उनका पहला विकेट गिर गया। इसके कुछ देर बाद 36 रनों के योग पर ही उनका दूसरा विकेट गिर गया। ऐसे में लगा कि श्रीलंकाई बल्लेबाज जल्दी अपने हथियार डाल देंगे। लेकिन चंदाना और कुमारा ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने लगे। भारत बनाम बांग्लादेश, टेस्ट, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…
लेकिन इसी बीच रनबीर पवार और सुनील ने विकटों का पतझड़ लगा दिया और श्रीलंका की पूरी टीम 174 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज सुरंगा कुमारा ने सर्वाधिक 49 और चंदाना ने 42 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रनबीर पवार और सुनील ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अजय कुमार रेड्डी और गोलू कुमार ने एक- एक विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। प्रकाश ने जहां नाबाद 115 रन बनाए वहीं अजय कुमार रेड्डी ने 51* रन बनाए। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट हरा दिया। ये भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट के लाइव ब्लॉग को पढ़ने के लिए क्लिक करें
भारतीय टीम अब फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 11 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इनमें जो भी टीम जीतेगी वह भारत के साथ फाइनल में भिड़ेगी। उल्लेखनीय है कि ग्रुप राउंड में इंग्लैंड को भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का हाथ का सामना करना पड़ा था।