पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी, बॉयकॉट का ड्रामा पर आईसीसी को बताने का 'दम' नहीं
पाकिस्तान की नई पैंतरेबाजी, बॉयकॉट का ड्रामा पर आईसीसी को बताने का 'दम' नहीं
पाकिस्तान यूं तो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है लेकिन आईसीसी को इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दे रहा है. और न ही पाकिस्तानी बोर्ड का ऐसा कुछ करने का विचार है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 3, 2026 12:27 PM IST
नई दिल्ली: इसे पाकिस्तान की पैंतरीबाजी न कहें तो क्या कहें. पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो जाएगी लेकिन भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलेगी. जाहिर सी बात है इससे टूर्नामेंट पर तो असर पड़ेगा. आखिर भारत-पाक मैच को सबसे ज्यादा दर्शक देखते हैं. स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर की नजरें भी इसी मुकाबले पर होती हैं. लेकिन, इसके बाद जो घटनाक्रम हुआ उसी से पाकिस्तान कितना गंभीर है यह पता चलता है.
रविवार देर रात आईसीसी ने पाकिस्तान को जवाब दिया कि इस तरह का फैसला क्रिकेट के हित में नहीं है. इसके साथ ही आईसीसी की ओर से पाकिस्तान को चेताया गया कि वह इस फैसले के गंभीर और दीर्घकालिक परिणामों के बारे में सोचे. आईसीसी ने इतना भी कहा कि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उन्हें मैच के बहिष्कार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यानी अभी तक पाकिस्तान ने जो किया है आईसीसी के सामने उसकी कोई अहमियत नहीं है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अब खबर आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना यह फैसला आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को नहीं बताएगा. पीसीबी कइसके लिए तैयार नहीं है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है और अपने आगे के एक्शन पर सस्पेंस बनाए रखने के लिए आईसीसी को यह फैसला नहीं बताएगा.
सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, ‘चूंकि यह सरकार का फैसला है और इसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए बताया गया है, इसलिए आईसीसी को लिखने की कोई जरूरत नहीं है.’
शरीफ ने रविवार को लाहौर में नकवी से मिलने से पहले पीसीबी के पूर्व चीफ नजम सेठी से भी मुलाकात की. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, “सेठी ने पीएम को भारत के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी सलाह दी, क्योंकि सेठी की चेयरमैनशिप में भारत 2016 में एक एग्रीमेंट से भी पीछे हट गया था.”
भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. शाहबाज शरीफ सरकार ने रविवार विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने को मंजूरी दे दी, लेकिन यह भी ऐलान किया कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मुकाबले में नहीं उतरेगा.
Image NotbookLM
हालांकि, आईसीसी को आधिकारिक तौर पर पत्र के जरिए फैसला न बताने के फैसले को इस मामले को दबाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. साफ है कि पीसीबी मैच के बॉयकॉट से बचने के लिए आपसी सहमति से हल निकालने की आईसीसी की किसी भी अपील पर ध्यान नहीं देगा क्योंकि यह फैसला उसकी सरकार ने लिया है.
अगर भारत-पाक मैच नहीं खेला जाता है, तो आईसीसी के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर को भारी आर्थिक नुकसान होगा. पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएगा. आईसीसी ने जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को गंभीर नतीजों के बारे में बताते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि चुनिंदा हिस्सेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी.
हालांकि, सोर्स ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि पाकिस्तान सरकार ने नतीजों पर कानूनी सलाह ली है और आईसीसी के किसी भी संभावित फैसले के खिलाफ बोर्ड का साथ देगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.