• Home
  • News
  • T20 Tri-Series 2019: Chris Mpofu, Hamilton Masakadza star as Zimbabwe beat Afghanistan by 7 wickets

ट्राई सीरीज : मोफू के 'चौके' और मासाकाद्जा के अर्धशतक से जीता जिम्बाब्वे

अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की

Edited By : Press Trust of India |Sep 21, 2019, 12:15 AM IST

Published On Sep 21, 2019, 12:15 AM IST

Last UpdatedSep 21, 2019, 12:15 AM IST

Hamilton Masakadza @Twitter 1

तेज गेंदबाज क्रिस मोफू (30/4) और कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा (71 रन) के शानदार खेल के दम पर जिम्बाब्वे ने तीन देशों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली और सांत्वना जीत दर्ज की।

पढ़ें: 100 से अधिक गोल्फरों को पछाड़ कपिल देव बने चैंपियन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टूर्नामेंट में फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद 19.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान को विकेटकीपर रहमनुल्लहा गुरबाज (61) और हजरतुल्लाह जजई (31) ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़ कर शानदार शुरुआत दिलाई। गुरबाज ने 47 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए जबकि जजई ने 24 गेंद में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही। मोफू के अलावा जिम्बाब्वे के लिए सी.टी. मुतोंबोदजी ने दो विकेट लिए।

मासाकाद्जा ने जिम्बाब्वे को दिलाई अच्छी शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को मसाकाद्जा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 42 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (19 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़ने के बाद रेगिस चाकाब्वा (39 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

पढ़ें: क्रिकेट थीम वाले रेस्टोरेंट में कोहली, धोनी सहित 100 खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ

सीन विलियम्स ने इसके बाद नाबाद 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने दो और दौलत जादरान ने एक विकेट लिया।

Editor's Pick