add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 ट्राई सीरीज: महमूदुल्लाह के अर्धशतक ने बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचाया

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 19, 2019 10:18 AM IST

महमूदुल्लाह रियाद की तेजर्रार अर्धशतकीय पारी के बूते बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 39 रन से हराकर टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

पढ़ें: कप्तान कोहली और शास्त्री ने क्यूरेटर दलजीत सिंह को किया सम्मानित

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेजबान बांग्लादेश की टीम खिताबी मुकाबले में मंगलवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। जिम्बाब्वे अपना अंतिम मैच इसी विपक्षी टीम के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगा।

महमूदुल्लाह के 41 गेंदों पर खेली गई 62 रन की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए। बांग्लादेश का जिम्बाब्वे के खिलाफ ये सर्वाधिक टोटल था।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को तेज गेंदबाज शैफुल इस्लाम और डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर अनिमुल इस्लाम ने 136 रन पर ढेर कर दिया। शैफुल और अमिनुल ने आपस में 5 विकेट बांटे। शैफुनल ने 36 रन देकर तीन जबकि अनिमुल ने 18 रन देकर दो विकेट लिए।

पढ़ें: पेसर काइल एबोट ने 17 विकेट लेकर बनाया ये नया कीर्तिमान

अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने भी फाइनल ओवर में 2 विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे की टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी हार है। अब उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है।

महमूदुल्लाह ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। .

संक्षिप्त स्कोर:

बांग्लादेश 20 ओवर में 175/7 (महमूदुल्लाह 62, मुशफिकुर रहीम 32, काइल जार्विस 3-32, क्रिस मोफू 2/42)।

जिम्बाब्वे 20 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट (रिचमंड मुतुमबामी 54, काइज जार्विस 27, शैफुल इस्लाम 3/36, अनिमुल इस्लाम 2/18)