This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच हुए विपक्षी गेंदबाजों के मुरीद, कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम लीग मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया।
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 6, 2018 8:27 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टी-20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की है। टी-20 ट्राई सीरीज के अंतिम लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 151 रन पर रोक दिया था। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य हासिल करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/1st-unofficial-test-prithvi-shaw-highest-individual-score-in-first-class-against-west-indies-a-724645″][/link-to-post]
ऑस्ट्रेलिया और मेजबान जिम्बाब्वे की टीम ट्राई सीरीज के अंतिम लीग मुकाबले में शुक्रवार को आमने-सामने थीं। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 152 रन का लक्ष्य दिया था जिसे मेहमान टीम ने एक गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इस मैच में एंड्रयू टाई ने अपने चार ओवर के कोटे में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। टाई को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक अच्छी गेंदबाजी की। मध्यक्रम में बल्लेबाजों को पिच पर कुछ समय बिताना अहम है। ट्रेनिंग के दौरान हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाज गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे थे। मुझे लगता है कि गेंदबाजी अच्छी रही। हमने जिम्बाब्वे को 15-20 रन कम बनाने दिए। उम्मीद है कि फाइनल तक हम अपने शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।’
एक समय ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो गेंदों पर दो रन की जरूरत थी। लेकिन 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी। फाइनल में रविवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी।
