×

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान फिंच ने भरी हुंकार, फाइनल में बेस्‍ट देने को हैं तैयार

ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच टी-2 ट्राई सीरीज का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 7, 2018 7:16 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के टी-20 टीम के कप्‍तान एरोन फिंच का कहना है कि उनकी टीम ने टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए अपना बेस्‍ट बचा कर रखी हुई है। ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच जिम्‍बाब्‍वे में जारी इस सीरीज का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/1st-test-kemar-roach-says-pitches-have-helped-him-a-lot-against-bangladesh-724879″][/link-to-post]

पिछले एक महीने से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को ज्‍यादा ब्रेक नहीं मिला है। फाइनल के लिए उन्‍हें एक दिन का ब्रेक मिला है। फिंच को उम्‍मीद है कि उनकी टीम इसका फायदा उठाएगी और जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक फिंच ने कहा, ‘ हमने अपना बेस्‍ट फाइनल के लिए रखा है।’ पिछले तीन सप्‍ताह में ऑस्‍ट्रेलिया ने 10 दिन क्रिकेट खेला है। इसके बाद वो 2018-19 सीजन में व्‍यस्‍त हो जाएंगे।

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम टेस्‍ट, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए यूएई दौरे के बाद पाकिस्‍तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। इसके बाद भारत और श्रीलंका से भी उसे खेलना है। उन्‍हें बिग बैश लीग में भी हिस्‍सा लेना है।

इस समय ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में कइ युवा खिलाड़ी हैं। फिंच ने कहा, ‘ धीरे-धीरे हम संतुलित टीम बनाने की शुरुआत कर रहे हैं। टीम में कई नए चेहरे हैं। बतौर कप्‍तान मुझे उन खिलाडि़यों की मजबूत पक्ष्‍ा के साथ-साथ ये भी जानना होगा कि कहां सुधार की गुंजाइश है।’