This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को फाइनल में आमने-सामने होंगी।
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 6, 2018 5:28 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल (56) और ट्रेविस हेड (48) के बीच तीसरे विकेट पर जोड़े गए 103 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 ट्राई सीरीज के अंतिम लीग मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा जहां ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shaheen-afridi-says-after-psl-i-dont-think-any-international-match-is-tough-for-me-724564″][/link-to-post]
जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को एक समय जीत के लिए 2 गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस ने मैच के आखिरी ओवर के पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 26 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसमें कप्तान एरोन फिंच का विकेट भी शामिल था। फिंच ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 38 गेंदों पर 1 चौका और 5 छक्के लगाए।
जिम्बाब्वे की ओर से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए।
मेजबान जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 9 विकेट पर 151 रन बनाए थे। उसकी ओर से ओपनर सोलोमोन मिरे ने सबसे अधिक 63 रन की पारी खेली। सोलोमोन ने 52 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
पीटर मूर ने 30 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। टाई ने अपने चार ओवर के कोटे में 28 रन खर्च किए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए टाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
