add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जिम्‍बाब्‍वे को 7 विकेट से हरा पाक फाइनल में, अब ऑस्‍ट्रेलिया से टक्‍कर

पाकिस्‍तान ने मेजबान जिम्‍बाब्‍वे टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल की दौड़ से किया बाहर।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 4, 2018 5:40 PM IST

पाकिस्‍तान ने जिम्‍बाब्‍वे को 7 विकेट से हराकर टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। हार के साथ ही मेजबान जिम्‍बाब्‍वे की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/david-warner-to-captain-winnipeg-hawks-in-global-t20-canada-2018-724142″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिम्‍बाब्‍वे की ओर से रखे गए 163 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। पाकिस्‍तान की ओर से ओपनर फखर जमां ने 47 जबकि हुसैन तलत ने 44 रन की पारी खेली।

कप्‍तान सरफराज अहमद ने 21 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए जबकि शोएब मलिक 12 रन पर नाबाद लौटे। हैरिस सोहेल ने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। फखर ने सोहेल के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े जबकि सरफराज ने हुसैन के साथ तीसरे विकेट पर 43 रन जोड़े।

सरफराज और मलिक ने चौथे विकेट पर नाबाद 25 रन जोड़े। जिम्‍बाब्‍वे की ओर से मोफू, मसाकदजा और मिरे ने एक-एक विकेट लिया।

मिरे ने खेली 94 रन की पारी

ओपनर सोलोमोन मिरे के 94 रन की बदौलत जिम्‍बाब्‍वे ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। मिरे ने 63 गेंदों पर 6 चौकें और 6 छक्‍के लगाए। मुसाकांदा ने 33 जबकि ओपनर झुओवा ने 24 रन का योगदान दिया। पाकिस्‍तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर, फहीम अशरफ, शादाब खान और हुसैन तलत ने एक-एक विकेट हासिल किया। मिरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।