VIDEO: धोनी स्टाइल में पैर से किया रन आउट, स्टंप के हुए दो टुकड़े

T20 Vitality Blast लीग में 16 जून को डरहम और डर्बीशर के बीच मुकाबला खेला गया जो टाई रहा.

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 17, 2023, 08:55 AM IST

Published On Jun 17, 2023, 08:55 AM IST

Last UpdatedJun 17, 2023, 08:55 AM IST

Vitality Blast Runout VIDEO

SCREENGRAB

विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की शानदार विकेटकीपिंग से हम सभी वाकिफ है. धोनी विकेट की ओर देखे बिना ही बल्लेबाज को रन आउट करने में माहिर हैं. कुछ ऐसा ही नजारा इंग्लैंड में खेली जा रही T20 लीग Vitality Blast में देखने को मिला है. बस फर्क इतना है कि ये कमाल किसी विकेटकीपर ने नहीं बल्कि लेग स्पिन गेंदबाज ने किया है. हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के 29 साल के गेंदबाज मैटी मैकिरनन की जिन्होंने धोनी स्टाइल में रन आउट कर सभी को चौंका दिया है.

दरअसल, T20 Vitality Blast लीग में 16 जून को डरहम और डर्बीशर के बीच मुकाबला खेला गया जो टाई रहा. टॉस हारने के बाद डरहम की सलामी जोड़ी यानी माइकल जोन्स और एलेक्स लीज मैदान में पारी का आगाज करने उतरी. 5 ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए 42 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. छठे ओवर में जमान खान गेंदबाजी करने आए और तीसरी ही गेंद पर माइकल जोन्स को मैटी मैकिरनन के हाथों कैच आउट करवा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद 8वें ओवर में मैटी मैकिरनन गेंदबाजी करने आए. ओवर की तीसरी गेंद मैटी ने लंबी फेंकी जिस पर ब्राइडन कार्स ने बड़ा शॉट लगाने के लिए सीधा खेल दिया. हालांकि गेंद उठी नहीं और पिच पर रेंगते हुए मैकिरनन की ओर चली गई. गेंद को अपनी ओर आता देख गेंदबाज ने धोनी जैसा दिमाग चलाया और गेंद की दिशा अपने पैरों से बदल दी. पैर से लगते ही गेंद ने डायरेक्शन बदली और स्टंप को तोड़ते हुए निकल गई. इस तरह नॉन स्ट्राईकर एंड पर क्रीज से बाहर खड़े एलेक्स लीज को पवेलियन लौटना पड़ा.

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गेंद ने मैकिरनन के पैर से लगने के बाद विकेट के 2 टुकड़े कर दिए. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस गेंदबाज की तुलना धोनी से कर रहे हैं.

 

Editor's Pick